ePaper

40 खेल मैदान बनकर तैयार,415 बनाने का है लक्ष्य

Updated at : 21 Mar 2025 10:26 PM (IST)
विज्ञापन
40 खेल मैदान बनकर तैयार,415 बनाने का है लक्ष्य

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण का काम समय पर पूरा करने का निर्देश डीएम सौरभ जाेरवाल ने अधिकारियों को दिया है.

विज्ञापन

मोतिहारी.पंचायत सरकार भवनों के निर्माण का काम समय पर पूरा करने का निर्देश डीएम सौरभ जाेरवाल ने अधिकारियों को दिया है. समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में ग्रामीण विकास की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को कई अहम टास्क दिये और उसका समय पर अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया. बताया गया कि जिले में 52 पंचायत सरकार भवन ऐसे हैं जिसका निर्माण ग्राम पंचायत के मुखिया के द्वारा कराया जा रहा है. उप विकास आयुक्त ने बताया कि इस माह के अंत तक इन सभी के पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है और इसकी लगातार समीक्षा की जा रही है.

डीएम ने कहा कि जहां भी किसी तरह का कोई विवाद है उसका समय पर निष्पादन दिया जाए. जिला पंचायती राज पदाधिकारी समेत अन्य विभागीय अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर दायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश दिया. पंचायतो में खेल के मैदान के निर्माण के कार्य में काफी प्रगति की भी जानकारी ली गयी. अभी तक 40 खेल मैदान का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है. जिले में 415 खेल मैदान बनाए जाने का लक्ष्य है. डीडीसी ने बताया कि 66 खेल मैदान ऐसे हैं जहां अंचलाधिकारियों के स्तर से भूमि संबंधी अनापत्ति प्रमाण पत्र अभी तक प्राप्त नहीं हुआ है. उनसे एक सप्ताह के अंदर आनापत्ति प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. कहा कि पंचायतों में 5 अप्रैल तक खेल मैदान निर्माण का काम पूरा करने का लक्ष्य है.

लगाये गये 25280 सोलर लाइट

इसी तरह से मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर लाइट योजना की समीक्षा के दौरान जिला पंचायत राज पदाधिकारी ने बताया कि जिले में प्रथम और द्वितीय चरण के 90 प्रतिशत से अधिक सोलर लाइट का इंस्टॉलेशन कर दिया गया है. प्रथम और द्वितीय चरण में कुल 27490 लक्ष्य के विरुद्ध 25280 सोलर लाइट लगा दिये गये हैं. तीसरे चरण के अंतर्गत भी 15790 सोलर लाइट लगाने का लक्ष्य प्राप्त है. इस संबंध में चार एजेंसियों को कार्यादेश निर्गत कर दिया गया है. मौके पर उप विकास आयुक्त शंभू शरण पांडे,सदर एसडीओ सुश्री श्वेता भारती,जिला पंचायत राज पदाधिकारी राम जन्म पासवान,निदेशक डीआरडीए श्री जयराम चौरसिया समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATENDRA PRASAD SAT

लेखक के बारे में

By SATENDRA PRASAD SAT

SATENDRA PRASAD SAT is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन