लूटकांड का वांछित 20 हजार का इनामी बदमाश अवधेश गिरफ्तार

Updated at : 10 Mar 2025 4:12 PM (IST)
विज्ञापन
लूटकांड का वांछित 20 हजार का इनामी बदमाश अवधेश गिरफ्तार

जिला पुलिस व एसटीएफ की संयुक्त छापेमारी में लूटकांड का वांछित बदमाश अवधेश सहनी पकड़ा गया.

विज्ञापन

मोतिहारी . जिला पुलिस व एसटीएफ की संयुक्त छापेमारी में लूटकांड का वांछित बदमाश अवधेश सहनी पकड़ा गया. वह पश्चिमी चम्पारण के मझौलिया थाना अंतर्गत शेख मझरिया गांव का रहने वाला है. उसपर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित था. एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि अवधेश पर मुफस्सिल व पिपराकोठी में लूट के दो मामले दर्ज थे. वर्ष 2017 में लूट की दोनों घटना हुई थी, जिसमें उसका नाम सामने आया था. उसकी गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी चल रही थी, लेकिन हर बार व चकमा देकर भागने में सफल हो जा रहा था. रविवार को सूचना मिली कि वह अपने घर मझरिया आया है, जिसके बाद जिला पुलिस व एसटीएफ की टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से छापेमारी कर उसे दबोच लिया. पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. बताते चलें कि वर्ष 2017 में पिपराकोठी व मुफस्सिल इलाके में लूट की दो घटनाएं हुई थी. अनुसंधान के दौरान अवधेश का नाम सामने आया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन