ePaper

प्रेम प्रसंग में पुणे से फरार चल रही शादीशुदा महिला जमुई से बरामद, बहला कर ले जाने का घरवालों ने लगाया आरोप

Updated at : 10 Mar 2023 7:06 PM (IST)
विज्ञापन
प्रेम प्रसंग में पुणे से फरार चल रही शादीशुदा महिला जमुई से बरामद, बहला कर ले जाने का घरवालों ने लगाया आरोप

जमुई जिले के गिद्धौर थाना क्षेत्र अंतर्गत तारडीह गांव से महाराष्ट्र के पुणे से प्रेम प्रसंग में फरार चल रही शादी शुदा महिला को गिद्धौर पुलिस ने बरामद किया है. वहीं,आरोपी युवक मामले में फरार है.

विज्ञापन

जमुई जिले के गिद्धौर थाना क्षेत्र अंतर्गत तारडीह गांव से महाराष्ट्र के पुणे से प्रेम प्रसंग में फरार चल रही शादी शुदा महिला को गिद्धौर पुलिस ने बरामद किया है. जानकारी के अनुसार तारडीह गांव निवासी सुरेश रविदास का पुत्र दीपक दास जो पुणे के एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था, उसी दौरान बम्बोली पुणे के लातूर की रहनेवाली महिला विद्या नागनाथ ठाकुर पति नरसिंह नागनाथ ठाकुर को प्रेम प्रसंग में शादी का झांसा देकर भगा ले गया.

तारडीह गांव में पुलिस ने किया लड़की को बरामद

वहीं इस मामले को लेकर पीड़ित परिजनों द्वारा महाराष्ट्र के बंड गार्डन पुलिस थाने में युवती के गायब होने का मामला दर्ज कराया गया था. मामले की जांच के लिए बंड गार्डन पुलिस स्टेशन से पुलिस उप निरीक्षक संतोष बाघमारे गिद्धौर थाना पहुंचे जहां स्थानीय प्रसासन के सहयोग व पुलिसिया दबिश के कारण उक्त लड़की को तारडीह गांव से सकुशल बरामद कर लिया गया.

आरोपी युवक है फरार

वहीं, आरोपी युवक मामले में फरार है. उक्त घटना को लेकर महिला के परिजन द्वारा बंड गार्डन पुलिस स्टेशन में कांड संख्या 67/22 दिनांक 26 दिसम्बर 2022 को दर्ज कराया गया था. उक्त महिला के बरामदगी मामले को लेकर गिद्धौर थानाध्यक्ष बृज भूषण सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि बरामद युवती को महाराष्ट्र के बंड गार्डन पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है. फरार चल रहे युवती से पूछताछ के क्रम में अपनी मर्जी से युवक के साथ जाने की बात कही गयी है. बरामद युवती को बंद गार्डन पुलिस अपने साथ ले गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन