बिहार: घर में सो रहे व्यक्ति के गले में रॉड घुसेड़ कर हत्या, चार लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछ

Updated at : 12 Nov 2021 9:28 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार: घर में सो रहे व्यक्ति के गले में रॉड घुसेड़ कर हत्या, चार लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछ

बिहार: पिछले पांच वर्षों से मनेर के रेवा लीला टोला गांव के खेत में घर बनाकर रहते थे. बताया जाता है कि वह किसी पहचान वाले के यहां से छठ पूजा का प्रसाद खाकर घर लौटे और सो गये.

विज्ञापन

मनेर बलुआ पंचायत के रेवा लीला टोला में अपराधियों ने घर में सोये एक व्यक्ति की गला व मुंह में रॉड घुसेड़ कर बेरहमी से हत्या कर दी. बताया जाता है कि नालंदा जिले के हिलसा के रहने वाले उदय चौहान (45वर्ष) पिछले पांच वर्षों से मनेर के रेवा लीला टोला गांव के खेत में घर बनाकर रहते थे. बताया जाता है कि वह किसी पहचान वाले के यहां से छठ पूजा का प्रसाद खाकर घर लौटे और सो गये.

इस बीच अपराधियों ने उदय चौहान के मुंह और गले में रॉड घुसेड़कर बेरहमी से हत्या कर डाली. हत्या की घटना को अंजाम देकर अपराधी मौके से भाग निकले. दूसरे दिन सुबह परिवार का सदस्य घर पहुंचा तो लहूलुहान मृत पाया. सूचना मिलते ही दानापुर एएसपी सैयद इमरान मसूद व मनेर पुलिस ने मृतक का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए दानापुर अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया है.

वहीं घटना के बाद परिजनों के बीच कोहराम मचा रहा. पुलिस ने मामले में चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. एएसपी ने बताया कि उदय चौहान की रॉड जैसी वस्तु से हत्या की गयी है. फिलहाल मामले में पैसे व गहने चोरी का मामला सामने आ रहा है.

Posted by: Radheshyam Kushwaha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन