madhubani :बिजली चोरी मामले में दो लोग नामजद

Edited by DIGVIJAY SINGH
Updated:
विज्ञापन

सुक्की पंचायत के वार्ड 6 निवासी शत्रुघ्न पासवान की पत्नी नीलम देवी के घर छापेमारी की.

विज्ञापन

खजौली . नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के खजौली प्रशाखा के कनीय अभियंता प्रियरंजन झा के नेतृत्व में मानव धावादल गठन कर विद्युत चोरी रोकथाम के लिए छापेमारी की गई. सुक्की पंचायत के वार्ड 6 निवासी शत्रुघ्न पासवान की पत्नी नीलम देवी के घर छापेमारी की. जहां मेन लाइन से टोका फंसाकर विद्युत की चोरी कर रहा था. पूर्व का बकाया राशि 5768 रुपये एवं जुर्माना राशि 1706 कुल राशि 7474 रुपये की आर्थिक क्षति हुई. छापेमारी दल ने अशोक पासवान की पत्नी रीता देवी अपने घर में मेन लाइन से टोका फंसाकर विद्युत की चोरी कर रहा था. पिछला बकाया राशि 11499 रुपये बकाया पर विद्युत विच्छेद कर दिया गया था. फिर भी टोका फंसाकर विद्युत चोरी कर रहा था. थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने कहा कि दोनों नामजद पर विद्युत विभाग द्वारा लगाये गए जुर्माना राशि को एक सप्ताह के अंदर विभाग के कार्यालय में जमा कर जमा रसीद कार्यालय में प्रस्तुत करने का निर्देश दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DIGVIJAY SINGH

लेखक के बारे में

By DIGVIJAY SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन