765 लीटर शराब के साथ दो कार जब्त, तस्कर फरार

गश्ती के दौरान खाजेडीह काली मंदिर के पास से गुरुवार की रात पुलिस ग्रामीण सड़क से दो कार पर लदा 765 लीटर नेपाली देसी शराब जब्त किया.
लदनियां. गश्ती के दौरान खाजेडीह काली मंदिर के पास से गुरुवार की रात पुलिस ग्रामीण सड़क से दो कार पर लदा 765 लीटर नेपाली देसी शराब जब्त किया. तस्कर रात का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा. एसआई बिजली कुमार हांसदा के नेतृत्व में पुलिस बल गश्ती पर थे. कहा कि पुलिस खाजेडीह काली मंदिर के पास से गुजर रही दो कार का पीछा किया. पुलिस गाड़ी देखते ही दोनों कार चालक व तस्कर कार को मंदिर के पास ग्रामीण सड़क पर छोड़कर भाग निकले. पुलिस कार के पास पहुंचकर दोनों कार की जांच की. तलाशी में एक कार से 315 लीटर एवं दूसरे कार में 450 लीटर नेपाली देसी शराब बरामद किया. पुलिस दोनों कार एवं शराब को जब्त कर लिया. थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने कहा कि चालक एवं कार मालिक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई प्रारंभ कर दी हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




