Madhubani News : अलाव की व्यवस्था नहीं होने से लोग परेशान

Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 04 Jan 2026 10:33 PM

विज्ञापन

प्रखंड क्षेत्र में लगातार बढ़ती ठंड और शीतलहर के बावजूद स्थानीय प्रशासन की ओर से अभी तक आमजनों के लिए अलाव की व्यवस्था नहीं की है.

विज्ञापन

बिस्फी. प्रखंड क्षेत्र में लगातार बढ़ती ठंड और शीतलहर के बावजूद स्थानीय प्रशासन की ओर से अभी तक आमजनों के लिए अलाव की व्यवस्था नहीं की है. हाड़कंपाती ठंड से सुबह शाम चौक चौड़ाहे, बस स्टैंड, बाजार एवं सार्वजनिक स्थलों पर लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. विशेष रूप से वृद्ध महिलाएं, छोटे बच्चे, दिहारी मजदूर, रिक्शा, ठेला चालक और दूर दराज से आने वाले लोग ठंड से सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं. ठंड से बचाव के लिए लोग अपने स्तर से लकड़ी या कचरा जलाने को मजबूर हैं. स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन की उदासीनता पर नाराजगी जताते हुए कहा कि शीतलहर के मौसम में कंबल एव अलाव की व्यवस्था करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है. वहीं, सीओ संतोष कुमार सिंह ने कहा कि प्रखंड क्षेत्र के मुख्य बाजारों, चौक चौराह, प्रखंड मुख्यालय व थाना सहित 6 जगहों पर अलाव की व्यवस्था की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन