Madhubani News : चांदी के बर्तन के साथ तीन चोर गिरफ्तार

Published at :26 Feb 2025 10:42 PM (IST)
विज्ञापन
Madhubani News : चांदी के बर्तन के साथ तीन चोर गिरफ्तार

देवधा थाने की पुलिस ने चोरी के चांदी के बर्तन के साथ तीन चोर को पकड़ा है.

विज्ञापन

जयनगर. देवधा थाने की पुलिस ने चोरी के चांदी के बर्तन के साथ तीन चोर को पकड़ा है. मंगलवार की शाम देवधा थानाध्यक्ष प्रीति भारती को सूचना मिली कि कुछ लोग चांदी के बर्तन देवधा भगवती चौक स्थित एक ज्वेलरी की दुकान में बेचने वाले हैं. इसके बाद देवधा थानाध्यक्ष प्रीति भारती ज्वेलरी दुकान पहुंचीं, तो तीनों दुकान पर थे. तीनों चांदी के बर्तन बेचने के फिराक में थे. इसी दौरान तीनों को पुलिस ने अपने गिरफ्त ले लिया. थानाध्यक्ष प्रीति भारती ने कहा कि तीन शातिरों की पहचान दसई कामत, बिनोद कामत, समता देवी, भलाई इटारवा हरलाखी निवासी के रूप में हुई है. धराये शातिरों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन