Madhubani News : गौड़ अंधरा गांव में दो घरों से जेवरात सहित 32 हजार नकद की चोरी

Updated:
विज्ञापन
Madhubani News : गौड़ अंधरा गांव में दो घरों से जेवरात सहित 32 हजार नकद की चोरी

रूद्रपुर थाना क्षेत्र के गौड़ अंधरा गांव में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है. चोरी की घटना लक्ष्मी नारायण चौधरी और हरी नारायण चौधरी के घर बताया जा रहा है.

विज्ञापन

Madhubani News : अंधराठाढ़ी. रूद्रपुर थाना क्षेत्र के गौड़ अंधरा गांव में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है. चोरी की घटना लक्ष्मी नारायण चौधरी और हरी नारायण चौधरी के घर बताया जा रहा है. इस दौरान चोरों ने जेवर, नगक समेत कीमती कपड़े लेकर चले गये. चोरी की घटना सोमवार रात की है. बताया जाता है कि घर के पिछले हिस्से से सीढ़ी लगाकर चोर आंगन में घुस गये. चोरों ने सबसे पहले जिस कमरे में लोग सो रहे थे. उसे कपड़े के सहारे कुंडी को बाहर से बंद कर दिया. सुन्न पड़े घर का दरवाजा खोलकर घर में घुस गये. इस दौरान, पेटी, ट्रंक, आलमारी को तोड़कर उसमें रखे कीमती सामान की चोरी कर ली. गृहस्वामी लक्ष्मी नारायण चौधरी ने थाना में आवेदन देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है. आवेदन में कहा है कि मंगलवार की सुबह उठकर घर से निकलने के लिए दरवाजा खोला, लेकिन दरवाजे बाहर से बंद था. दरवाजा बंद होने की सूचना दुसरे कमरे में सो रहे अपनी पत्नी और बच्चे दिया. उसका भी कमरा बाहर से बंद था. फिर उसने दुसरे आंगन में सो रहे अपने भाई हरि नारायण चौधरी को फोन किया. उसने भी अपने कमरे में बंद होने की बात बतायी. इसके बाद सरपंच अमलेश कुमार चौधरी और ग्रामीण को फोन से सूचना दी. आवेदन में कहा है कि लक्ष्मी नारायण चौधरी के घर से 1 भरी सोना, चांदी 20 भरी, नगद 17 हजार रूपये, कपड़ा की चोरी कर ली. वहीं हरी नारायण चौधरी के यहां सोना 2 भरी, चांदी 20 भरी, कपड़ा तथा नगद 15 हजार रूपये की चोरी होने बात कही. झंझारपुर डीएसपी सुबोध कुमार सिंन्हा ने कहा कि चोरी की घटना की जानकारी मिली है. सूचना मिलने पर रुद्रपुर थाने की पुलिस भी पहुंची थी. जांच की जा रही है. आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Gajendra Kumar

लेखक के बारे में

By Gajendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन