गोपलखा तटबंध पर ट्रक और बाइक की टक्कर, युवक गंभीर घायल

प्रतीकात्मक AI तस्वीर
गोपलखा गांव में शनिवार को ट्रक और बाइक की भीषण टक्कर हो गई, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए मधुबनी रेफर किया गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
Madhubani News: झंझारपुर के भैरवस्थान थाना क्षेत्र स्थित गोपलखा गांव के तटबंध पर शनिवार को ट्रक और बाइक की टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया.
रामखेतारी गांव का रहने वाला है घायल
घायल की पहचान झंझारपुर प्रखंड के रामखेतारी गांव निवासी सुरेश ठाकुर के पुत्र पंकज कुमार ठाकुर के रूप में हुई है. अनुमंडल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मधुबनी रेफर कर दिया.
पुलिस जांच में जुटी
भैरवस्थान थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विधि-व्यवस्था सामान्य है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By संजय कुमार
संजय कुमार प्रिंट माध्यम में 15 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. चौसा (मधेपुरा) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










