ग्रामीण एसपी ने बेनीपट्टी थाना और डीएसपी कार्यालय का किया निरीक्षण, दिए कई निर्देश

Updated:
विज्ञापन

ग्रामीण पुलिस अधीक्षक शिवम धाकड़

ग्रामीण पुलिस अधीक्षक शिवम धाकड़ ने बेनीपट्टी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय और स्थानीय थानों का निरीक्षण किया. उन्होंने लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए अपराध नियंत्रण और आम नागरिकों को राहत देने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

विज्ञापन

Madhubani News: ग्रामीण पुलिस अधीक्षक शिवम धाकड़ ने शनिवार को बेनीपट्टी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (डीएसपी) कार्यालय और स्थानीय थाना का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने लंबित मामलों की समीक्षा की, अभिलेखों का निरीक्षण किया और अपराध नियंत्रण को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

आपके शहर में

विज्ञापन

लंबित मामलों और अभिलेखों की हुई समीक्षा

ग्रामीण एसपी ने एसडीपीओ अमित कुमार से अनुमंडल की भौगोलिक स्थिति की जानकारी ली और लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया. उन्होंने प्रगति प्रतिवेदन, वाहन जांच अभियान, शराबबंदी, गुंडा पंजी, डकैती, लूट, गृहभेदन, हत्या पंजी तथा एसआर पंजी सहित विभिन्न अभिलेखों का अवलोकन किया.

इसके अलावा संगठित अपराधियों की गतिविधियों और इंडो-नेपाल सीमा की सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा की गई.

नेपाल पुलिस से बेहतर समन्वय पर जोर

ग्रामीण एसपी ने कहा कि बेनीपट्टी नेपाल सीमा से सटा संवेदनशील क्षेत्र है. शराब और गांजा की तस्करी रोकना तथा सीमा पार से अपराध कर भागने वाले अपराधियों पर कार्रवाई बड़ी चुनौती है. उन्होंने कहा कि इस समस्या के समाधान के लिए नेपाल पुलिस के साथ बेहतर समन्वय स्थापित किया जाएगा.

उन्होंने बताया कि सीमा सुरक्षा बल के साथ मिलकर सीमावर्ती क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाया जाएगा तथा फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए नेपाल पुलिस के सहयोग से विशेष अभियान संचालित होगा.

आम लोगों को नहीं लगाने पड़ेंगे कार्यालयों के चक्कर

ग्रामीण एसपी ने कहा कि उनके क्षेत्र के सभी अनुमंडलों के डीएसपी कार्यालयों और थानों का निरीक्षण कर स्थानीय समस्याओं की जानकारी ली जा रही है. उन्होंने कहा कि पुलिस की प्राथमिकता है कि आम नागरिकों को छोटे-छोटे कार्यों के लिए बार-बार कार्यालयों का चक्कर न लगाना पड़े और उनका काम संबंधित स्तर पर ही समय पर पूरा हो.

निरीक्षण के दौरान बेनीपट्टी के एसडीपीओ अमित कुमार, साइबर डीएसपी अंकुर कुमार, ईआरएसएस के डीएसपी, पर्यवेक्षकीय पदाधिकारी राजनंदन कुमार, बेनीपट्टी थानाध्यक्ष अनूप कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे.


Image


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन