झंझारपुर में चोरों का आतंक, एक ही रात तीन बंद घरों में चोरी, डेढ़ साल पहले भी उस घर में हुई थी चोरी

Updated:
विज्ञापन

चोरी के बाद टूटा आलमीरा | Prabhat Khabar Network

झंझारपुर नगर परिषद क्षेत्र में चोरों ने तीन बंद घरों को निशाना बनाया. चोरों ने ताले तोड़कर सामान खंगाला. गृहस्वामी लंबे समय से बाहर होने के कारण नुकसान का आकलन अभी नहीं हो सका है, लेकिन इलाके में दहशत का माहौल है.

विज्ञापन

Jhanjharpur News: झंझारपुर नगर परिषद क्षेत्र के बेलारही गांव के वार्ड-11 स्थित गड़कव टोल में सोमवार रात चोरों ने तीन बंद घरों को निशाना बनाया. चोरों ने तीनों मकानों में मुख्य गेट से लेकर अंदर के कमरों तक के एक दर्जन से अधिक ताले तोड़कर सामान खंगाला. तीनों गृहस्वामी लंबे समय से बाहर रहने के कारण मंगलवार शाम घटना की जानकारी मिली.

आपके शहर में

विज्ञापन

तीन बंद घरों में घुसे चोर

स्थानीय निवासी सुनील कुमार ने बताया कि उनके चाचा कृपानाथ दास, चचेरे भाई श्यामानंद दास और कौशल कुमार के घर में चोरी हुई है. तीनों मकान लंबे समय से बंद थे.

कृपानाथ दास के घर में चोरों ने कई ताले तोड़ दिए. उनके पुत्र संजीव कुमार दिल्ली में रहते हैं. वहीं श्यामानंद दास इलाज के सिलसिले में बाहर गये हुए हैं. उनके घर में चोरों ने पांच से छह ताले तोड़कर अलमारी और अंदर का लॉकर खंगाल दिया. एक सूटकेस भी खाली मिला.

डेढ़ साल बाद फिर उसी घर में चोरी

कौशल कुमार के घर को भी चोरों ने निशाना बनाया. चोरों ने मुख्य गेट तोड़ दिया, लेकिन इंटरलॉक वाला अंदर का दरवाजा नहीं तोड़ सके. इसके बाद नीचे से ग्रिल काटकर घर के अंदर प्रवेश किया और सामान को अस्त-व्यस्त कर दिया.

स्थानीय लोगों के अनुसार करीब डेढ़ साल पहले भी कौशल कुमार के घर में चोरी हुई थी. उस मामले का अब तक उद्भेदन नहीं हो सका है. अब दोबारा उसी घर को चोरों ने निशाना बनाया है.

नुकसान का आकलन नहीं हो सका

तीनों गृहस्वामी लंबे समय से घर से बाहर हैं. ऐसे में चोरी गये सामान और नकदी की सही जानकारी अभी नहीं मिल सकी है. गृहस्वामियों के लौटने के बाद ही नुकसान का आकलन हो सकेगा.

घटना के बाद इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है.

ऑनलाइन प्राथमिकी के बाद पुलिस कर रही जांच

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की. थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने बताया कि चौकीदार के माध्यम से घटना की जानकारी मिली थी. पुलिस टीम को मौके पर भेजकर जांच करायी गयी है.

पीड़ितों की ओर से ऑनलाइन आवेदन दिया गया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि ऑनलाइन प्राथमिकी दर्ज होने के बाद 72 घंटे के अंदर पीड़ित को थाने में उपस्थित होना अनिवार्य है. पुलिस पीड़ितों के थाने पहुंचने का इंतजार कर रही है और मामले की जांच जारी है.

यह भी पढ़ें

Jhanjharpur News: रेफरल अस्पताल में सरकारी दवा ले जाने के आरोप पर हंगामा, डाटा ऑपरेटर पर मारपीट का आरोप

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन