डीएम के निर्देश पर 21 जुलाई से महादलित टोलों में चलेगा आयुष्मान कार्ड विशेष अभियान

Updated:
विज्ञापन
जिलाधिकारी आनंद शर्मा

जिलाधिकारी आनंद शर्मा

मधुबनी में 21 जुलाई से 15 दिनों तक आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और आयुष्मान वय वंदना कार्ड बनाने का विशेष अभियान चलाया जाएगा. इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सभी पात्र लाभार्थियों को योजना से जोड़ना और 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को आयुष्मान वय वंदना कार्ड प्रदान करना है.

विज्ञापन

Madhubani News: जिले में आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और आयुष्मान वय वंदना कार्ड निर्माण के लिए 21 जुलाई से 15 दिनों का विशेष अभियान चलाया जाएगा. अभियान के तहत अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति टोलों में विकास मित्रों के माध्यम से पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे.

सभी पात्र लाभार्थियों को योजना से जोड़ने का लक्ष्य

जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने सभी संबंधित अधिकारियों को अभियान सफल बनाने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत सभी पात्र लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनाया जाना है.

साथ ही 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिकों को, उनकी सामाजिक या आर्थिक स्थिति की परवाह किए बिना, आयुष्मान वय वंदना कार्ड से आच्छादित किया जाएगा.

पांच लाख रुपये तक मुफ्त इलाज की सुविधा

डीएम ने बताया कि योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को प्रति परिवार प्रति वर्ष पांच लाख रुपये तक निःशुल्क उपचार की सुविधा उपलब्ध है. उन्होंने जिला कल्याण पदाधिकारी को सभी पंचायतों के अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति टोलों में शेष पात्र लाभार्थियों की पहचान कर कार्ड निर्माण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है.

आवश्यकता पड़ने पर लाभार्थियों को निकटवर्ती कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) भेजकर भी आयुष्मान कार्ड बनवाया जाएगा.

ज्योति रानी बनीं नोडल पदाधिकारी

इस विशेष अभियान के लिए वरीय उप समाहर्ता ज्योति रानी को नोडल पदाधिकारी बनाया गया है. वे जिला कल्याण पदाधिकारी और जिला कार्यक्रम समन्वयक (आयुष्मान भारत) के साथ पूरे अभियान की निगरानी करेंगी.

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि अभियान के दौरान विकास मित्रों या अन्य कर्मियों की लापरवाही पाए जाने पर उनके विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी. जिला क्रियान्वयन इकाई, आयुष्मान भारत को नए यूजर आईडी बनाने सहित आवश्यक तकनीकी सहयोग उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया गया है.


विज्ञापन
Anil Kunar Jha

लेखक के बारे में

By Anil Kunar Jha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन