Bihar Flood Alert: झंझारपुर-जयनगर में कमला नदी का जलस्तर सामान्य, फिलहाल बाढ़ का खतरा नहीं

Updated:
विज्ञापन

मधुबनी के झंझारपुर में कमला नदी खतरे के निशान से नीचे

नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद बिहार के मधुबनी में बाढ़ की आशंका लोगों में दहशत पैदा कर रही है. हालांकि, झंझारपुर और जयनगर में कमला नदी का जलस्तर सामान्य बना हुआ है और खतरे का निशान से काफी नीचे है.

विज्ञापन

Bihar Flood Alert: नेपाल में आयी भीषण बाढ़ और तबाही के बाद मधुबनी के सीमावर्ती इलाकों में भी लोगों के बीच बाढ़ की आशंका को लेकर दहशत है. हालांकि, बुधवार को समाचार लिखे जाने तक झंझारपुर और जयनगर में कमला नदी का जलस्तर सामान्य रहा. जिले में कहीं भी बाढ़ की स्थिति नहीं बनी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

झंझारपुर में एक मीटर नीचे आया कमला का जलस्तर

झंझारपुर में कमला नदी का जलस्तर लगातार घट रहा है. बुधवार को नदी का जलस्तर 49.54 मीटर पर स्थिर रहा, जबकि मंगलवार को यह 50.10 मीटर था. इस तरह एक दिन में जलस्तर में करीब 56 सेंटीमीटर की कमी दर्ज की गयी.

जलस्तर घटने से कमला नदी के तटबंध के अंदर बसे लोगों ने राहत की सांस ली है. फिलहाल नदी का जलस्तर खतरे के निशान से करीब एक मीटर नीचे है.

नेपाल के पानी से कमला में बढ़ोतरी की आशंका नहीं

नेपाल में आयी बाढ़ के बाद स्थानीय लोगों में आशंका है कि वहां की नदियों का पानी यदि कमला नदी की ओर आता है तो स्थिति गंभीर हो सकती है. हालांकि, जानकारों के अनुसार त्रिशूली नदी में पानी बढ़ने का सीधा असर गंडक नदी पर पड़ सकता है, लेकिन इससे कमला नदी में जलस्तर बढ़ने की संभावना नहीं है.

कमला नदी के जलस्तर में फिलहाल लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है.

विभाग की स्थिति पर लगातार नजर

ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता ने बताया कि कमला नदी का पानी लगातार घट रहा है. फिलहाल बाढ़ की किसी तरह की आशंका नहीं है. विभाग की ओर से नदी के जलस्तर और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है.

नेपाल में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए सीमावर्ती इलाकों के लोग हालांकि सतर्क हैं और किसी भी संभावित बदलाव पर नजर बनाए हुए हैं.

यह भी पढ़ें

Nepal Flood: ग्लेशियर फटने के बाद 105 भारतीयों समेत 384 पर्यटक लापता, गंडक में 4 लाख क्यूसेक पानी आने की आशंका

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन