Madhubani: 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, छोटे मामलों के त्वरित निपटारे की तैयारी
थानाध्यक्षों के साथ बैठक करते सीजेएम पीके महथा व प्राधिकार सचिव सचिन कुमार | Prabhat Khabar Network
मधुबनी जिले में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा. जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने इसकी तैयारी तेज कर दी है, जिसमें छोटे आपराधिक मामलों के त्वरित निपटारे और आपसी सुलह-समझौते पर विशेष ध्यान दिया जाएगा. थानाध्यक्षों को पक्षकारों को समय पर नोटिस तामिल कराने के निर्देश दिए गए हैं.
Madhubani Lok Adalat: राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, मधुबनी की ओर से 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा. इसे सफल बनाने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने तैयारी तेज कर दी है. लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों के त्वरित एवं आपसी सुलह-समझौते के आधार पर निपटारे पर जोर दिया जा रहा है.
आपके शहर में
थानाध्यक्षों के साथ हुई बैठक
राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर सीजेएम पीके महथा और जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सचिन कुमार विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दे रहे हैं.
इसी क्रम में सीजेएम और प्राधिकार सचिव ने थानाध्यक्षों के साथ बैठक कर पक्षकारों को समय पर नोटिस उपलब्ध कराने को लेकर दिशा-निर्देश दिया.
समय पर नोटिस तामिला कराने का निर्देश
बैठक में थानाध्यक्षों को निर्देश दिया गया कि न्यायालय अथवा अन्य विभागों की ओर से जारी नोटिस को निर्धारित समय से पहले संबंधित पक्षकारों तक पहुंचाया जाए. इसके बाद नोटिस तामिला की रिपोर्ट भी समय पर उपलब्ध कराने को कहा गया.
अधिकारियों ने कहा कि पक्षकारों को समय पर सूचना मिलने से उन्हें राष्ट्रीय लोक अदालत में उपस्थित होकर आपसी सुलह-समझौते के माध्यम से मामले का निपटारा कराने का पर्याप्त अवसर मिल सकेगा.
छोटे आपराधिक मामलों के निपटारे पर जोर
राष्ट्रीय लोक अदालत में शमनीय मामलों के साथ धारा 107/116 प्रक्रिया संहिता से जुड़े मामलों तथा अन्य छोटे आपराधिक मामलों के त्वरित निपटारे के लिए पक्षकारों को समय पर सूचना देने का निर्देश दिया गया.
थानाध्यक्षों से अपने-अपने क्षेत्र में लोगों को राष्ट्रीय लोक अदालत से होने वाले लाभ के प्रति जागरूक करने को भी कहा गया.
बैठक में नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सहित सभी थानों के पदाधिकारी मौजूद थे.
यह भी पढ़ें
Jhanjharpur News: एक ही रात तीन बंद घरों में चोरी, दर्जनभर से अधिक ताले तोड़कर सामान खंगाला
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए