कुमार रवि बने भाजपा के नए मधुबनी जिला प्रवक्ता, जिलाध्यक्ष ने जारी किया नियुक्ति पत्र
भाजपा जिलाध्यक्ष से चयन पत्र लेते कुमार रवि व अन्य | Prabhat Khabar Network
भारतीय जनता पार्टी मधुबनी ने अपने जिला संगठन में बड़ा बदलाव किया है. कुमार रवि को नया जिला प्रवक्ता नियुक्त किया गया है. जिलाध्यक्ष प्रभांशु कुमार झा ने उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा, जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है.
Madhubani News: भारतीय जनता पार्टी के मधुबनी जिला संगठन में बदलाव करते हुए कुमार रवि को नया जिला प्रवक्ता नियुक्त किया गया है. भाजपा जिलाध्यक्ष प्रभांशु कुमार झा ने कुमार रवि को नियुक्ति पत्र सौंपा. नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू की गयी है.
आपके शहर में
पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी
जिलाध्यक्ष प्रभांशु कुमार झा की ओर से जारी नियुक्ति पत्र में कहा गया है कि कुमार रवि पार्टी की नीतियों, सिद्धांतों और कार्यक्रमों को जन-जन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे.
पत्र में संगठन को और अधिक सशक्त एवं गतिशील बनाने में उनके योगदान की उम्मीद जतायी गयी है.
भाजपा नेताओं ने जतायी खुशी
कुमार रवि को जिला प्रवक्ता बनाए जाने पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने खुशी जतायी है. सांसद डॉ. अशोक कुमार यादव, विधान परिषद सदस्य घनश्याम ठाकुर, भाजपा के वरिष्ठ नेता विनोद कुमार सिंह, मनोज मुन्ना, संस्कृत शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष मृत्युंजय झा और संजय पांडे समेत कई नेताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं.
यह भी पढ़ें
Madhubani News: 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, मामलों के त्वरित निपटारे की तैयारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए