कोलकाता में झंझारपुर के युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Updated:
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

झंझारपुर के प्रियांशु राज की कोलकाता में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. परिजनों को भेजे गए वीडियो में युवक फंदे से लटका मिला, लेकिन सिर और पैर पर चोट के निशान ने हत्या की आशंका को गहरा दिया है. पिता ने मार्च की मारपीट की घटना से भी जोड़ा है मामला.

विज्ञापन

Madhubani News: झंझारपुर नगर परिषद के वार्ड संख्या 15 निवासी संजय पोद्दार के 22 वर्षीय पुत्र प्रियांशु राज की कोलकाता में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. घटना की सूचना शनिवार को परिजनों को मिली, जिसके बाद परिवार के सदस्य कोलकाता के लिए रवाना हो गए.

यह भी पढ़ें: बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे के पानी में गिरी, युवक की मौत

वीडियो देखकर परिजनों ने उठाए सवाल

परिजनों को भेजे गए वीडियो में युवक कमरे में फंदे से लटका दिखाई दे रहा है. हालांकि उसके दाहिने पैर और सिर पर पट्टी बंधी हुई है. वीडियो में उसके पैर जमीन से सटे हुए हैं और दोनों हाथ खुले दिखाई दे रहे हैं. इन परिस्थितियों को देखते हुए परिजन इसे आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या का मामला बता रहे हैं.

मार्च की घटना से जोड़ा मामला

मृतक के पिता संजय पोद्दार ने आरोप लगाया कि उनके पुत्र की हत्या की गई है. उन्होंने बताया कि इसी वर्ष मार्च में झंझारपुर स्थित उनके घर में घुसकर कुछ लोगों ने मारपीट और हत्या का प्रयास किया था, जिसकी प्राथमिकी झंझारपुर थाना में दर्ज कराई गई थी. उनका आरोप है कि उसी मामले से जुड़े लोगों की इस घटना में भी संलिप्तता हो सकती है.

उन्होंने कहा कि कोलकाता पहुंचने और मामले की पूरी जानकारी मिलने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा

झंझारपुर थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मार्च में हुई मारपीट की घटना को लेकर कांड संख्या 50/2026 दर्ज है. आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दरभंगा भी गई थी. न्यायालय से वारंट जारी होने के बाद इश्तहार और कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जा रही है.

उन्होंने कहा कि कोलकाता में हुई युवक की मौत की जांच वहां की पुलिस कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और कोलकाता पुलिस की जांच के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.


विज्ञापन
संजय कुमार

लेखक के बारे में

By संजय कुमार

संजय कुमार प्रिंट माध्यम में 15 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. चौसा (मधेपुरा) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन