Madhubani News : चरस, गांजा व प्रतिबंधित दवा के साथ तीन गिरफ्तार

Edited by GAJENDRA KUMAR
Updated:
विज्ञापन

भारत-नेपाल सीमा पर तैनात 48वीं वाहिनी पिपरौन कैंप के एसएसबी जवानों ने सूचना के आधार पर दो सौ ग्राम चरस, सौ ग्राम गांजा व नशीली दवा के साथ-साथ भारतीय व नेपाली मुद्रा बरामद की.

विज्ञापन

हरलाखी.

भारत-नेपाल सीमा पर तैनात 48वीं वाहिनी पिपरौन कैंप के एसएसबी जवानों ने सूचना के आधार पर दो सौ ग्राम चरस, सौ ग्राम गांजा व नशीली दवा के साथ-साथ भारतीय व नेपाली मुद्रा बरामद किया. एसएसबी ने आगे की कार्रवाई के लिए तीनों तस्कर को थाने की पुलिस के हवाले कर दिया है. यह कार्रवाई सीमा स्तंभ संख्या 284/35 से लगभग एक किलोमीटर भारतीय क्षेत्र में कई गयी है. छापेमारी का नेतृत्व समवाय प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील दत्त ने की. थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अनूप कुमार ने बताया कि एसएसबी के प्रतिवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

दवा दुकान में 1261 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप सहित टैबलेट बरामद

मधेपुर,

मधेपुर थाना क्षेत्र के मधेपुर न्यू बस स्टैंड स्थित एमएस मेडिकेयर नाम की दवा दुकान में पुलिस ने छापेमारी की. बतौर मजिस्ट्रेट मधेपुर के अंचल निरीक्षक सुनील कुमार मिश्र की उपस्थिति में पुलिस ने इस दुकान से 1261 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप, 12297 प्रतिबंधित कैप्सूल व टैबलेट बरामद किया. पुलिस ने एक मोटरसाइकिल, तीन मोबाइल, ग्यारह हजार रुपये सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष प्रकाश चंद्र राजू ने बताया कि इस मामले में दरभंगा जिला के जमालपुर थाना क्षेत्र के भंड रिया गांव निवासी मधुकर यादव, इसी गांव के सुमिनद यादव व मधेपुर थाना क्षेत्र के महिषाम निवासी अहमद रजा को गिरफ्तार किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन