Madhubani News : बच्चों को गुड व बैड टच के बारे में बताया

Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 24 Nov 2025 10:02 PM

विज्ञापन

उत्कृष्ट मध्य विद्यालय, जितवारपुर में प्रधानाध्यापक सतीश कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के तहत बच्चों को बाल अधिकार, बाल विवाह, बाल शोषण व बच्चों से छेड़छाड़ से बचाव की जानकारी दी.

विज्ञापन

मधुबनी. उत्कृष्ट मध्य विद्यालय, जितवारपुर में प्रधानाध्यापक सतीश कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के तहत बच्चों को बाल अधिकार, बाल विवाह, बाल शोषण व बच्चों से छेड़छाड़ से बचाव की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि आपको कहीं भी बाल शोषण होता हुआ दिखे तो तुरंत 1098 पर कॉल करें. इस नंबर को चाइल्ड लाइन के नाम से जाना जाता है. यह एक 24 घंटे की टाल फ्री फोन सेवा है. उन्होंने बच्चों को गुड टच और बैड टच के बारे में विस्तार से बताया. उन्होंने कहा कि अभी भी होटल, ढाबे, चिमनी और घर के काम के नाम पर बच्चों से बाल मजदूरी करायी जाती है. जबकि 6 वर्ष से 14 वर्ष की आयु के सभी बच्चों के लिए शिक्षा मुफ्त अनिवार्य कर दी गयी है. आज के इस कार्यक्रम में बाल विवाह से संदर्भित कमली कहानी का भी मंचन किया गया. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों के कल्याण, विकास और सुरक्षा सुनिश्चित करना है. कार्यक्रम में विद्यालय के वरीय शिक्षक अशोक कुमार राय, चंद्रलता कुमारी, संगीता कुमारी रजक, भूपेंद्र प्रताप सिंह, जीनत परवीन, रोजी प्रिया, पूजा कुमारी सुमन, वंदना कुमारी, प्रेमलता कुमारी, कामिनी कुमारी, प्रदीप कुमार पंडित एवं शिक्षा सेवक छोटू कुमार सदाय उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन