कोऑर्डिनेटर ने किया बाढ़ से बर्बाद धान फसल का सर्वेक्षण
Updated at : 23 Jul 2024 8:59 PM (IST)
विज्ञापन

प्रखंड क्षेत्र के सीमावर्ती कुमरखत पूर्वी पंचायत में धान फसल को काफी क्षति हुई है. कई दिनों तक खेतों से बाढ़ का पानी फैला रहा.
विज्ञापन
लदनियां. प्रखंड क्षेत्र के सीमावर्ती कुमरखत पूर्वी पंचायत में धान फसल को काफी क्षति हुई है. कई दिनों तक खेतों से बाढ़ का पानी फैला रहा. जिससे सैकड़ों एकड़ में लगी धान फसल बर्बाद हो गया है. किसान दुबारा खेतों की रोपनी को मजबूर हैं. मजदूर एवं बीज की समस्या झेल रहे किसानों को आर्थिक एवं मानसिक परेशानी झेलनी पड़ रही हैं. किसान राम विनय मंडल, मंत्री मंडल, मिठू मंडल, विष्णुदेव मंडल, लक्ष्मण यादव, बिसुन मुखिया सहित कई किसानों का कहना है रोपनी में हजारों रुपए खर्च किया था. जो बाढ़ के पानी के कारण बर्बाद हो गया. खेतों को दुबारा रोपनी करने के लिए ना तो संसाधन है ना ही हिम्मत हो रही हैं. इसी बीच बाढ़ से हुए फसल की बर्बादी के बाद प्रखंड कृषि पदाधिकारी मनोज कुमार मिश्रा के निर्देश पर कोऑर्डिनेटर कैलाश कुमार ने कुमरखत पूर्वी पंचायत के कई इलाकों का सर्वेक्षण किया. सर्वेक्षण के बाद उन्होंने बताया कि बाढ़ से धान फसल की क्षति हुई हैं. सर्वेक्षण रिपोर्ट कृषि पदाधिकारी को सौंपी जाएगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




