Madhubani : सूड़ी युवा मंच ने की संगठन की मजबूती पर चर्चा

Edited by DIGVIJAY SINGH
Updated:
विज्ञापन

सूड़ी विवाह भवन परिसर में सूड़ी युवा मंच की बैठक हुई.

विज्ञापन

जयनगर . सूड़ी विवाह भवन परिसर में सूड़ी युवा मंच की बैठक हुई. अध्यक्षता डॉ. सुनील कुमार राउत एवं संचालन प्रवीण महासेठ ने किया. कार्यक्रम में संगठन की मजबूती एवं आगामी कार्यक्रम पर चर्चा की गई. इसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पूर्व निर्धारित अध्यक्ष अविनाश पंजियार, सचिव विवेक पूर्वे एवं कोषाध्यक्ष पप्पू पूर्वे पद पर बने रहेंगे. वहीं सर्वसम्मति से कमिटी का विस्तार करते हुए महासचिव के रूप में पवन कपरी, उपाध्यक्ष संटू नायक, अमरजीत पूर्वे, हर्ष महतो सह सचिव के रूप में दीपक कुमार प्रधान, शुभम मांझी, सावन पूर्वे सह कोषाध्यक्ष के रूप में राहुल महतो, शिवम महतो, प्रवक्ता के रूप में सूर्यनाथ महासेठ, अमित महतो, संयोजक अमित राउत, सह संयोजक नरेश कुमार महतो, सचेतक डॉ. सुनील राउत, संरक्षक मंडली में उपेंद्र नायक, प्रवीर महासेठ, डॉ. शत्रुधन कारक, संजय राउत, हरे कृष्ण उर्फ गुड्डा मंडल, सुमित राउत, मीडिया प्रभारी नीतीश प्रधान विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में हरेराम चौधरी, सुरेन्द्र महतो,ओम प्रकाश नायक को चुना गया. बैठक में सूड़ी युवा मंच के सांगठनिक संरचना पर विस्तार से चर्चा कर सर्वसम्मति से सूड़ी समाज के संगठन की मजबूती पर बल दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DIGVIJAY SINGH

लेखक के बारे में

By DIGVIJAY SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन