मधुबनी में छात्राओं के बीच खूनी झड़प, वाटसन स्कूल परिसर में चाकू से हमला, एक गंभीर

Author Kartik kumar|Edited by Aaruni Thakur
Updated:
विज्ञापन
घायल छात्रा

घायल छात्रा

मधुबनी के वाटसन स्कूल परिसर में प्रशिक्षण शिविर के दौरान दो छात्राओं के बीच मामूली कहासुनी ने हिंसक मोड़ ले लिया. आरोप है कि एक छात्रा ने दूसरी पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई.

विज्ञापन

Madhubani Student Dispute: मधुबनी के नगर थाना क्षेत्र स्थित वाटसन स्कूल परिसर में शुक्रवार शाम दो छात्राओं के बीच हुआ आपसी विवाद अचानक हिंसक हो गया. आरोप है कि कहासुनी के दौरान एक छात्रा ने दूसरी छात्रा पर चाकू से कई वार कर दिए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई. घटना के बाद परिसर में अफरा-तफरी मच गई.

प्रशिक्षण शिविर के दौरान हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार, वाटसन स्कूल परिसर में एक निजी एकेडमी का प्रशिक्षण शिविर चल रहा था. इसी दौरान किसी पुरानी बात को लेकर दो छात्राओं के बीच बहस शुरू हुई. देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया.

आरोप है कि इसी दौरान एक छात्रा ने चाकू निकालकर दूसरी छात्रा पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया.

गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया

घटना के बाद वहां मौजूद छात्रों और अन्य लोगों ने घायल छात्रा को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया. प्राथमिक उपचार के बाद परिजन उसे बेहतर इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले गए.

घटना के कारणों पर बनी हुई है चुप्पी

मामले में रहस्य तब और गहरा गया, जब घायल छात्रा और उसके पिता ने घटना के कारणों पर कुछ भी बताने से इनकार कर दिया. वहीं, नगर थाना पुलिस के अस्पताल पहुंचने से पहले ही परिजन छात्रा को वहां से लेकर चले गए.

पुलिस कर रही जांच

नगर थाना पुलिस ने बताया कि सूचना मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस आपसी विवाद की वजह, घटना की परिस्थितियों और चाकू के इस्तेमाल से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है.

पुलिस का कहना है कि संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है. जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.


विज्ञापन
Kartik Kumar

लेखक के बारे में

By Kartik Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन