मधुबनी के छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, केंद्रीय विद्यालय में जल्द शुरू होंगे दाखिले और पढ़ाई

Author Kartik kumar|Edited by Aaruni Thakur
Updated:
विज्ञापन
जिला में केंद्रीय विद्यालय का रास्ता साफ, 2026-27 सत्र से होगी पढ़ाई शुरू

प्रतीकात्मक तस्वीर

मधुबनी जिले के छात्रों के लिए खुशखबरी है क्योंकि केंद्रीय विद्यालय संगठन ने जिले में एक नया केंद्रीय विद्यालय शुरू करने की घोषणा की है। यह विद्यालय शैक्षणिक सत्र 2026-27 से अस्थायी भवन में संचालित होगा और 30 दिनों के भीतर नामांकन प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

विज्ञापन

Kendriya Vidyalaya Madhubani: मधुबनी जिले के विद्यार्थियों और अभिभावकों के लिए बड़ी खुशखबरी है. केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने जिले में नवस्वीकृत केंद्रीय विद्यालय, मधुबनी के संचालन को लेकर कार्यालय आदेश जारी कर दिया है. आदेश के अनुसार शैक्षणिक सत्र 2026-27 से विद्यालय का संचालन अस्थायी भवन से शुरू किया जाएगा.

57 नए केंद्रीय विद्यालयों में शामिल है मधुबनी

जारी आदेश के मुताबिक, भारत सरकार द्वारा स्वीकृत 57 नए केंद्रीय विद्यालयों में मधुबनी भी शामिल है. प्रायोजक प्राधिकरण द्वारा विद्यालय के लिए भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद केंद्रीय विद्यालय संगठन ने इसके संचालन की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी है.

फिलहाल इस स्कूल परिसर से चलेगा केंद्रीय विद्यालय

कार्यालय आदेश के अनुसार विद्यालय कोड-2557 वाले केंद्रीय विद्यालय, मधुबनी का संचालन फिलहाल एसएसडीएनएस वाटसन +2 स्कूल परिसर से किया जाएगा.

प्रारंभिक चरण में निम्न कक्षाओं में नामांकन और पढ़ाई शुरू होगी:

कक्षासेक्शन
बालवाटिका-11
कक्षा 11
कक्षा 21
कक्षा 31
कक्षा 61
कक्षा 71

आवश्यकता और स्वीकृति के आधार पर आगे अन्य कक्षाओं का भी विस्तार किया जाएगा.

30 दिनों के भीतर पूरी होगी प्रवेश प्रक्रिया

केंद्रीय विद्यालय संगठन ने निर्देश दिया है कि भूमि हस्तांतरण और स्थायी भवन से जुड़ी शेष औपचारिकताएं जल्द पूरी की जाएं. साथ ही लंबित प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद 30 दिनों के भीतर नामांकन प्रक्रिया भी संपन्न कर ली जाए.

डीएम ने दी जानकारी

इस संबंध में जारी कार्यालय आदेश की प्रति जिला पदाधिकारी एवं विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष, क्षेत्रीय कार्यालय पटना तथा केंद्रीय विद्यालय संगठन के संबंधित प्रकोष्ठों को भेज दी गई है.

डीएम आनंद शर्मा ने बताया कि आदेश जारी होने के साथ ही मधुबनी में केंद्रीय विद्यालय शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है. इससे जिले के विद्यार्थियों को अब गुणवत्तापूर्ण केंद्रीय विद्यालय शिक्षा का लाभ स्थानीय स्तर पर ही मिल सकेगा.


विज्ञापन
Kartik Kumar

लेखक के बारे में

By Kartik Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन