मधुबनी में जनसंवाद कार्यक्रम, बिजली, जमीन और गैस सब्सिडी से जुड़ी शिकायतों पर कार्रवाई के निर्देश

Updated:
विज्ञापन
बैठक करते अपर समाहर्ता | Prabhat Khabar Network

बैठक करते अपर समाहर्ता | Prabhat Khabar Network

मधुबनी समाहरणालय में 'सबका सम्मान-जीवन आसान' कार्यक्रम के तहत आम लोगों की समस्याओं को सीधे सुना गया. जिलाधिकारी के निर्देश पर अपर समाहर्ता ने विभिन्न मुद्दों पर त्वरित कार्रवाई के आदेश दिए. यह पहल प्रशासन और जनता के बीच संवाद को मजबूत करने के लिए की गई है.

विज्ञापन

Madhubani News: मधुबनी समाहरणालय में जिलाधिकारी आनंद शर्मा के निर्देश पर सेवा-संवाद-समाधान अनुश्रवण प्रणाली के तहत ‘सबका सम्मान-जीवन आसान’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया. समाहरणालय स्थित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (वीसी) कक्ष में अपर समाहर्ता ने आम लोगों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए. कार्यक्रम का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना और प्रशासन व जनता के बीच बेहतर संवाद स्थापित करना है.

कार्यक्रम में उठे कई मुद्दे

जनसंवाद कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों और पंचायतों से पहुंचे लोगों ने अपनी-अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं.

  • पंडौल प्रखंड के प्रमोद यादव ने स्वीकृत कृषि विद्युत कनेक्शन जल्द उपलब्ध कराने की मांग की।
  • राजनगर के सिंगियौन निवासी दुःखन चौपाल ने अपने दिव्यांग बच्चे के लिए ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराने का आवेदन दिया।
  • राघोपुर बलाट निवासी रघुनाथ मंडल ने जमीन विवाद के निपटारे और अवैध कब्जा हटाने की मांग की।

गैस सब्सिडी, आवास योजना और कॉलेज भवन की मांग

राजनगर प्रखंड के कोइलख निवासी मनीष कुमार महतो ने गैस सब्सिडी सक्रिय नहीं होने और गैस एजेंसी के दुर्व्यवहार की शिकायत दर्ज कराई. वहीं बेनीपट्टी के बरहमपुर निवासी लोकनाथ झा ने डीलर की अनुज्ञप्ति लंबित रहने का मामला उठाया. राजनगर के सुदर्शन मिश्रा ने प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित आवेदन दिया, जबकि लौकहा प्रखंड के महेंद्र कुमार भारती ने राजकीय डिग्री महाविद्यालय के भवन निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध कराने की मांग की.

शिकायतों के समयबद्ध समाधान का निर्देश

अपर समाहर्ता ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को सभी शिकायतों का समयबद्ध, पारदर्शी और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि प्रशासन आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और लोगों को सरकारी कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर नहीं लगाने पड़ें, इसके लिए सभी विभाग गंभीरता से काम करें.

हर महीने पंचायतों में लग रहा सहयोग शिविर

अपर समाहर्ता ने बताया कि सरकार की ओर से प्रत्येक महीने के प्रथम और तृतीय मंगलवार को पंचायत स्तर पर सहयोग शिविर आयोजित किया जाता है. यह पूरी तरह ऑनलाइन प्रक्रिया है. नागरिक घर बैठे सहयोग शिविर पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं और प्राप्त आवेदनों का निष्पादन 30 दिनों के भीतर करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है.

यह भी पढ़ें: 1 से 7 अगस्त तक मनाया जाएगा विश्व स्तनपान सप्ताह, मधुबनी में चलेगा जागरूकता कार्यक्रम


विज्ञापन
Awadesh Kumar Das

लेखक के बारे में

By Awadesh Kumar Das

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन