खजौली में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को रौंदा, 18 वर्षीय युवक की मौत

Updated:
विज्ञापन
खजौली  बाजार में ट्रक की ठोकर से  बाइक सवार की मौत, एक घायल

प्रतीकात्मक तस्वीर

खजौली बाजार में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है।

विज्ञापन

Khajauli Bike Accident: खजौली बाजार में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 18 वर्षीय आनंद राय की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहे कृष्ण कुमार राय गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा 27 सी रेलवे गुमटी से संतु महतो चौक जाने वाली सड़क पर भगत जी के पोखरा के पास हुआ.

पीछे से ट्रक ने मारी टक्कर

जानकारी के अनुसार, चतरा गोबरौरा दक्षिण पंचायत निवासी आनंद राय और कृष्ण कुमार राय बाइक से खजौली बाजार से सामान खरीदकर अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी.

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक पर पीछे बैठे आनंद राय की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि कृष्ण कुमार राय गंभीर रूप से घायल हो गए.

घायल को किया गया रेफर

स्थानीय लोगों और खजौली पुलिस की मदद से घायल कृष्ण कुमार राय को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) खजौली पहुंचाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल, मधुबनी रेफर कर दिया.

ट्रक जब्त, चालक फरार

घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी कामनी कौशल और थानाध्यक्ष सपन कुमार मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया.

स्थानीय लोगों के अनुसार, ट्रक रैक प्वाइंट से सीमेंट लोड करने जा रहा था. हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया.

पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

थानाध्यक्ष सपन कुमार ने बताया कि दुर्घटना में शामिल ट्रक को जब्त कर लिया गया है. फरार चालक की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

उधर, घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन अस्पताल पहुंचे. बेटे का शव देखकर परिवार में कोहराम मच गया. पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है.


विज्ञापन
Amod Prasad Sri

लेखक के बारे में

By Amod Prasad Sri

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन