नेपाल में कर्फ्यू के बाद बॉर्डर पर हाई अलर्ट, लदनियां में दूसरे दिन भी SSB-पुलिस की संयुक्त गश्त

Updated:
विज्ञापन

सीमावर्ती क्षेत्र महुलिया में पुलिस एवं एसएसबी के जवान एवं पदाधिकारी

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

नेपाल में कर्फ्यू के चलते भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। एसएसबी और स्थानीय पुलिस संयुक्त रूप से सघन गश्ती अभियान चला रही है।

विज्ञापन

Nepal Curfew: नेपाल में लागू कर्फ्यू के बाद भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है. इसी क्रम में लदनियां थाना क्षेत्र के सीमावर्ती इलाकों में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन सशस्त्र सीमा बल (SSB) और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त गश्ती अभियान चलाया.

विज्ञापन

संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा का जायजा

अभियान का नेतृत्व एसएसबी के डिप्टी कमांडर आर. एन. विश्वास और असिस्टेंट कमांडेंट भेरजी सोढ़ा ने किया. वहीं लदनियां थाना की ओर से एडिशनल एसएचओ पुलिस चौधरी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी और जवान अभियान में शामिल रहे.

संयुक्त टीम ने सीमा से सटे संवेदनशील क्षेत्रों, प्रमुख आवागमन मार्गों और सीमावर्ती गांवों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की.

संदिग्धों की जांच, गश्त बढ़ाई गई

गश्ती के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन जांच की गई. सुरक्षा बलों को सीमा पार होने वाली हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखने और पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए.

अधिकारियों ने बताया कि सीमा क्षेत्र में नियमित गश्त और निगरानी को और तेज कर दिया गया है.

हर स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा एजेंसियां तैयार

अधिकारियों के अनुसार, नेपाल की वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए भारत-नेपाल सीमा पर शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसएसबी और स्थानीय पुलिस संयुक्त रूप से लगातार अभियान चला रही है.

सुरक्षा एजेंसियों ने स्पष्ट किया कि सीमावर्ती क्षेत्रों में पूरी सतर्कता बरती जा रही है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी हैं.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन