Sakri News: आंगनबाड़ी सेविकाओं को मातृत्व व कन्या उत्थान योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का दिया गया प्रशिक्षण

Updated:
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करतीं महिला पर्यवेक्षिका डॉ. उषा कुमारी

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

श्रीपुर हाटी उत्तरी पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र-146 पर सेविकाओं की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई. बैठक में प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना और मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की गई.

विज्ञापन

Sakri News: पंडौल प्रखंड क्षेत्र की श्रीपुर हाटी उत्तरी पंचायत स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-146 पर शुक्रवार को सेक्टर-4 की आंगनबाड़ी सेविकाओं की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता महिला पर्यवेक्षिका डॉ. उषा कुमारी ने की. इसमें प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना और पोषण ट्रैकर के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.

विज्ञापन

योजनाओं के लाभार्थियों का ऑनलाइन पंजीकरण करने के निर्देश

महिला पर्यवेक्षिका डॉ. उषा कुमारी ने कहा कि विभागीय निर्देश के तहत आयोजित बैठक का उद्देश्य प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना और मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का लाभ पात्र लाभार्थियों तक समय पर पहुंचाना है. उन्होंने बताया कि दोनों योजनाओं के लिए लाभार्थियों का ऑनलाइन पंजीकरण किया जा रहा है, जिससे उन्हें सीधे सरकारी लाभ मिल सके.

उन्होंने सेविकाओं को निर्देश दिया कि विभाग द्वारा निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप अपने-अपने पोषक क्षेत्रों में पात्र लाभार्थियों की पहचान कर उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें.

पोषण ट्रैकर के सभी इंडिकेटर की दी जानकारी

बैठक में महिला पर्यवेक्षिका ने सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं को पोषण ट्रैकर के विभिन्न इंडिकेटरों की विस्तार से जानकारी दी और नियमित रूप से डाटा अपडेट करने के लिए प्रेरित किया.

बैठक में मीरा कुमार भारती, शशिवाला देवी, मंजु देवी, लक्ष्मी देवी, फातिमा खातून, सोना देवी, उषा देवी, इंदु कुमारी, रुबि देवी, कविता कुमारी, कंचन देवी, जिज्ञाशा देवी, रंजिता देवी, विभा देवी, कुमारी बिमल, रंजना कुमारी, पूनम कुमारी, अंजना कुमारी, फुलकुमारी देवी सहित सेक्टर-4 की सभी आंगनबाड़ी सेविकाएं एवं लाभार्थी उपस्थित थे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन