Madhubani News : जयनगर के पटना गद्दी चौक से नशीली दवा व अन्य सामग्री के साथ तस्कर धराया

Edited by GAJENDRA KUMAR
Updated:
विज्ञापन

भारत-नेपाल सीमा पर नशीली दवा की तस्करी रोकने के लिए 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल जयनगर के जवान लगातार अभियान चला रहे हैं.

विज्ञापन

जयनगर. भारत-नेपाल सीमा पर नशीली दवा की तस्करी रोकने के लिए 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल जयनगर के जवान लगातार अभियान चला रहे हैं. इस मुहिम के तहत एसएसबी जवानों को बड़ी सफलता मिली है. यह कार्रवाई भारत-नेपाल सीमा चौकी कमला के जिम्मेवारी क्षेत्र अंतर्गत की है. भारत-नेपाल सीमा स्तंभ से लगभग 1.4 किमी भारत की ओर स्थित पटना गद्दी चौक पर एक तस्कर को भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली दवा और अन्य सामग्रियों के साथ पकड़ा. गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान रितेश कुमार सिंह 28 वर्ष ग्राम छतौनी थाना बासोपट्टी निवासी के रूप में हुई है. छापेमारी के दौरान दुकान से विभिन्न प्रकार की कफ सिरप 2764 शीशी, नशीली टैबलेट्स, इंजेक्शन सहित भारतीय मुद्रा 1 लाख 64 हजार 690, नेपाली मुद्रा, 1 हजार 500 रुपये व दो बाइक जब्त की. गिरफ्तार व्यक्ति व जब्त सामग्री को अग्रिम कार्रवाई के लिए जयनगर थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया. उप कमांडेंट (प्रचालन) विवेक ओझा ने बताया कि गुप्त सूचना पर कार्यवाही करते हुए समवाय प्रभारी कमला के निर्देशन में बिहार पुलिस के साथ विशेष संयुक्त गश्ती अभियान चलाया गया. जयनगर 48 वीं वाहिनी के कमांडेंट गोविंद सिंह भंडारी ने इस साहसिक कार्रवाई के लिए टीम की सराहना की. कहा कि भारत-नेपाल सीमा पर नशीली दवा सहित सभी प्रकार की तस्करी रोकने के लिए सशस्त्र सीमा बल पूरी तरह सजग एवं प्रतिबद्ध है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन