Madhubani News : मधुबनी में कार रोककर पिस्टल दिखा पांच लाख रुपये की लूट

Edited by GAJENDRA KUMAR
Updated:
विज्ञापन

कलुआही से बासोपट्टी जाने वाली मुख्य सड़क पर राढ़ गांव में बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े पिस्टल का भय दिखाकर पांच लाख रुपये लूट लिये.

विज्ञापन

कलुआही (मधुबनी). कलुआही से बासोपट्टी जाने वाली मुख्य सड़क पर राढ़ गांव में बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े पिस्टल का भय दिखाकर पांच लाख रुपये लूट लिये. यह घटना बुधवार दिन के 12:30 बजे की है. पीड़ित व्यक्ति बासोपट्टी थाना क्षेत्र के जानकीनगर निवासी मो.अंजार ने बताया कि वह अपने रिश्तेदार रहिका से बहन की शादी के लिए 5 लाख रुपये कर्ज लेकर अपने घर कार से जा रहा था. बासोपट्टी से कलुआही जाने वाली मुख्य सड़क पर राढ़ गांव में नहर के पुल पर एक बाइक पर दो अपराधी हेलमेट पहन कर आया. कार के आगे बाइक लगा दी. बाइक पर सवार दो अपराधी ड्राइवर को रोकने के लिए कहा, ड्राइवर जैसे ही कार रोककर शीशा खोला की अपराधियों पिस्तौल का भय दिखाकर कार का चाभी खींच लिया. तीनों लोगों से मोबाइल छीन कर नहर में फेंक दिया. साथ ही रुपये से भरा बैग लूटकर फरार हो गया. चिल्लाते रहे लेकिन कोई मदद के लिए आगे नहीं आया. घटना के बाद लोगों की भारी भीड़ लग गयी. इससे करीब एक घंटा यातायात बाधित रहा. घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर थानाध्यक्ष हिमांशु कुमार दलबल के साथ पहुंचे. पीड़ित व्यक्ति को लेकर थाना पर पहुंचे. घटना की सूचना मिलने के बाद एसडीपीओ सदर 2 खजौली मनोज राम भी कलुआही थाने पर पहुंचकर मामले की जांच की. एसडीपीओ मनोज राम ने बताया कि पीड़ित द्वारा बताया गया है कि वह अपनी बहन के यहां से पांच लाख रुपये लेकर कार से अपने घर बासोपट्टी थाना क्षेत्र के जानकी नगर जा रहा था. जब कार राढ़ गांव पुल के पास पहुंची तो अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया. मामला संदेहास्पद लग रहा है. जांच की जा रही है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन