ePaper

Madhubani : अंतर्विभागीय मामलों का त्वरित करें समाधान : डीएम

Updated at : 29 Dec 2025 10:33 PM (IST)
विज्ञापन
Madhubani : अंतर्विभागीय मामलों का त्वरित करें समाधान : डीएम

डीआरडीए सभाकक्ष में सोमवार को सभी विभागों के वरीय पदाधिकारियों की अंतर विभागीय समन्वय एवं कार्यालय गतिविधियों की समीक्षा बैठक हुई.

विज्ञापन

जिला स्तरीय वरीय पदाधिकारियों के साथ हुई अंतर विभागीय समीक्षा बैठक, डीएम ने समीक्षा कर दिए कई निर्देश मधुबनी . डीआरडीए सभाकक्ष में सोमवार को सभी विभागों के वरीय पदाधिकारियों की अंतर विभागीय समन्वय एवं कार्यालय गतिविधियों की समीक्षा बैठक हुई. अध्यक्षता डीएम आनंद शर्मा ने की. डीएम ने ग्रामीण कार्य विभाग नहर प्रमंडल लघु सिंचाई, स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन, बाढ़ प्रमंडल आदि विभागों द्वारा भू अर्जन, कार्यालयों एवं योजनाओं के लिए भूमि की उपलब्धता, भूमि अतिक्रमण, सीमांकन, एनओसी आदि मामलों को अविलंब समाधान का निर्देश दिया. जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट शब्दों में निर्देश दिया कि अंतर्विभागीय मामलों का अविलंब समाधान करें. ताकि विकास कार्यों को तेज गति प्रदान की जा सके. उन्होंने कहा कि सभी संबंधित विभाग भूमि की उपलब्धता,भू-अर्जन आदि मामलों को सीधे मधुबनी फर्स्ट पोर्टल पर डालें. ताकि एडीएम राजस्व द्वारा उसपर त्वरित कार्रवाई कर उसका समाधान किया जा सके. विभागीय कार्यवाही के मामलों की समीक्षा के क्रम निर्देश दिया कि निर्धारित अवधि में ही इसे पूरा करें. संचालन पदाधिकारी निर्धारित अवधि के अंदर अपनी रिपोर्ट देना सुनिश्चित करें. डीएम ने इसके अतिरिक्त जिला नीलाम पत्र वाद, जिला स्तरीय जनता दरबार में प्राप्त आवेदन, सीपी ग्राम, जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम में प्राप्त आवेदनों, उच्च न्यायालय में चल रहे मामलों, सूचना का अधिकार, मानवाधिकार आदि से संबंधित मामलों की बारी बारी से समीक्षा की. डीएम ने मधुबनी जिला में नीलाम पत्र वादों से संबंधित 10 बड़े बकायेदारों के मामलों की भी समीक्षा की. जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को नीलामपत्र के मामले विशेषकर बड़े बकायेदारों के लंबित मामलों को सर्वोच्च प्राथमिकता में रखकर तेजी से निष्पादन करने का निर्देश दिया. उन्होंने निर्देश दिया कि सभी नीलाम पत्र पदाधिकारी बड़े राशि वाले कम से कम पांच मामले का चयन कर उसका निष्पादन करें. नीलाम पत्र वादों में वारंट निर्गत करने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि बकायादारों को बकाया राशि भुगतान करने के लिए निर्गत डिमांड नोटिस का निश्चित रूप से तामिल हो गया हो. उन्होंने कहा कि निर्गत वारंट के आलोक में तेजी से त्वरित कार्रवाई हो. उन्होंने ससमय सेवांत लाभ उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. बैठक में डीडीसी सुमन प्रसाद साह, एडीएम मुकेश रंजन झा, एडीएम आपदा संतोष कुमार, नगर आयुक्त उमेश भारती, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी राजेश कुमार सिंह, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी सहित सभी विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DIGVIJAY SINGH

लेखक के बारे में

By DIGVIJAY SINGH

DIGVIJAY SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन