मधुबनी: बहुअरवा में युवक को गोली मारकर घायल किया, पुलिस संदिग्धों की तलाश में जुटी

Published by : Sarfaraz Ahmad Updated At : 03 Jun 2026 10:02 PM

विज्ञापन

मधुबनी के फुलपरास थाना क्षेत्र के बहुअरवा गांव में बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीठ में गोली लगने के बाद उसे दरभंगा रेफर किया गया है। पुलिस एक संदिग्ध की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

Madhubani News: फुलपरास थाना क्षेत्र के बहुअरवा गांव में बुधवार शाम बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की जांच करते हुए संदिग्धों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

घायल की पहचान किसनीपट्टी निवासी शोभाकांत यादव के 42 वर्षीय पुत्र संजय कुमार यादव के रूप में हुई है। बताया जाता है कि संजय अपने साले संतोष कुमार यादव के साथ बाइक से बहुअरवा गांव स्थित एक अमीन से मिलने जा रहे थे। बाइक संतोष चला रहे थे, जबकि संजय पीछे बैठे थे।

पीछे से की गई फायरिंग

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बहुअरवा गांव पहुंचते ही पीछे से बाइक पर सवार बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान संजय कुमार यादव को पीठ में गोली लग गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक अपराधियों ने करीब तीन राउंड फायरिंग की और मौके से फरार हो गए।

गंभीर हालत में दरभंगा रेफर

घटना के बाद घायल को उनके साले और स्थानीय लोगों की मदद से अनुमंडल अस्पताल फुलपरास पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए दरभंगा रेफर कर दिया।

डेढ़ माह पहले दिल्ली से लौटे थे गांव

जानकारी के अनुसार संजय कुमार यादव दिल्ली में निजी नौकरी करते हैं और करीब डेढ़ माह पहले ही गांव आए थे। उनकी पत्नी दरभंगा जिले के मनीगाछी प्रखंड में शिक्षिका के पद पर कार्यरत हैं।

एक संदिग्ध की पहचान, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी

प्रभारी थानाध्यक्ष निरंजन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम संदिग्धों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। डीएसपी अमित कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि घायल के बयान के आधार पर एक संदिग्ध की पहचान की गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन
Sarfaraz Ahmad

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

सरफराज अहमद IIMC से प्रशिक्षित पत्रकार हैं. राजनीति, समाज और हाइपरलोकल मुद्दों पर लिखते हैं. क्रिकेट और सिनेमा में गहरी रुचि रखते हैं. बीते तीन वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन