Madhubani News : शिविर में व्यापारियों के अनुज्ञप्ति का किया गया नवीनीकरण

Edited by GAJENDRA KUMAR
Updated:
विज्ञापन

प्रखंड मुख्यालय स्थित मधवापुर चैंबर ऑफ कॉमर्स के कार्यालय परिसर में माप तौल विभाग मधुबनी द्वारा शिविर का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

मधवापुर. प्रखंड मुख्यालय स्थित मधवापुर चैंबर ऑफ कॉमर्स के कार्यालय परिसर में माप तौल विभाग मधुबनी द्वारा शिविर का आयोजन किया गया. शिविर के माध्यम से प्रखंड क्षेत्र के व्यापारियों के अनुज्ञप्ति का नवीनीकरण एवं नया अनुज्ञप्ति जारी किया गया. मधवापुर चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष चेतन कुमार रश्मि ने बताया कि स्थानीय स्तर पर व्यापारियों की सुविधा के लिए विभाग की ओर से शिविर का आयोजन किया गया है. शिविर के माध्यम से लगभग 35 व्यापारियों की अनुज्ञप्ति का नवीनीकरण एवं 5 नया अनुज्ञप्ति जारी की गई. वहीं, लगभग 51 हजार से अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ. शिविर में माप तौल निरीक्षक प्रभात कुमार, लिपिक अभिषेक कुमार तथा सहायक प्रदीप कुमार व अनिरुद्ध कुमार, मधवापुर चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष चेतन कुमार रश्मि, महासचिव ललन प्रसाद, उपाध्यक्ष बद्री नारायण साह, सचिव संजय नायक व प्रदीप कुमार मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन