Darbhanga News : लगमा में हिंदू सम्मेलन व डीएमसी ऑडिटोरियम में जनगोष्ठी आज

Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 16 Jan 2026 10:49 PM

विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले दरभंगा आ रहे हैं.

विज्ञापन

Darbhanga News : दरभंगा. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले दरभंगा आ रहे हैं. वे तारडीह के लगमा में जहां विराट हिंदू सम्मेलन में हिस्सा लेंगे, वहीं दोपहर ढाई बजे से डीएमसी ऑडिटोरियम में होने वाली जनगोष्ठी में शिरकत करेंगे. इसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है. ऑडिटोरियम में संघ की दृष्टि से दरभंगा विभाग के चार जिलों से सभी क्षेत्र के विशिष्ट लोग शामिल होंगे. इसमें दूर से संघ को देख रहे इसके विचार से असहमत लोगों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है. प्रथम सत्र में सरकार्यवाह संघ की सौ साल की यात्रा पर प्रकाश डालने के साथ भावी कार्य योजना व लक्ष्य लोगों के बीच रखेंगे. दूसरे सत्र में प्रश्नोत्तरी होगी. इसमें गोष्ठी में सम्मिलित लोग आयोजन समिति की ओर से जारी इमेल के जरिए अपना प्रश्न पूछ सकते हैं. आयेाजन समिति के अविनाश कुमार के मुताबिक किसी भी तरह का प्रश्न पूछा जा सकता है. कोई भी प्रश्न काटा नहीं जायेगा. सभीके जवाब मंच से सरकार्यवाह देंगे. इधर आयोजन की पूर्व संध्या पर तैयारी को अंतिम रूप देने में समिति जुटी रही. समिति के इतर संघ कें पदाधिकारी व कार्यकर्ता के साथ सनातनी एवं भाजपाई भी सक्रिय रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन