Madhubani News : सिया सुकुमारी मिथिला के नारी, पाहुन हमर रघुवर धनुषधारी...

Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 02 Dec 2025 10:17 PM

विज्ञापन

53वां जिला स्थापना दिवस सह मधुबनी महोत्सव के संध्याकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ सोमवार की देर शाम विधान पार्षद घनश्याम ठाकुर, जिला परिषद अध्यक्ष बिंदु गुलाब यादव, पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार एवं डीडीसी सुमन प्रसाद साह ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर किया गया.

विज्ञापन

मधुबनी

. 53वां जिला स्थापना दिवस सह मधुबनी महोत्सव के संध्याकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ सोमवार की देर शाम विधान पार्षद घनश्याम ठाकुर, जिला परिषद अध्यक्ष बिंदु गुलाब यादव, पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार एवं डीडीसी सुमन प्रसाद साह ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर किया गया.

विधान पार्षद घनश्याम ठाकुर ने कहा कि सभी के सहयोग से मधुबनी जिला निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है. न्याय के साथ विकास की यात्रा में बढ़ते बिहार के साथ कदम से कदम मिलाकर मधुबनी जिला भी चल रहा है. उन्होंने कहा कि इस वर्ष जिला स्थापना दिवस का थीम स्वच्छ मधुबनी, स्वस्थ्य मधुबनी है. सभी को मिलजुल कर स्वच्छ, स्वस्थ और सुंदर मधुबनी बनाना है. इसके लिए हम सभी एकजुट होकर कार्य करेंगे. इसके बाद पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार एवं डीडीसी सुमन कुमार साहू ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला स्थापना दिवस पर संपूर्ण मधुबनी वासियों को बधाई दिया.

सांस्कृतिक कार्यक्रम में झूमे श्रोता

जिला स्थापना दिवस सह मधुबनी महोत्सव के सायंकालीन सत्र में उद्घाटन के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरु हुआ जो देर रात तक चला.सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत मिथिला के प्रसिद्ध गायक कुंज बिहारी के द्वारा जय-जय भैरवि, असुर भयाउनी की प्रस्तुति से हुआ. इसके बाद उनके गाये गीत सिया सुकुमारी मिथिला के नारी, पाहुन हमर रघुवर दनुषधारी ने दर्शकों को मिथिला के होने पर गौरवान्वित किया. पुनः जिला स्तरीय युवा उत्सव 2025 के सफल प्रथम स्थान प्राप्त प्रतिभागियों के द्वारा मैथिली झिझियां गीतों की प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया.स्टैंडअप कॉमेडियन अभिषेक तिवारी के हास्य-व्यंग्य से दर्शक हंस-हंस कर लोट-पोट होते रहे.

वॉलीवुड सिंगर मोहन राठौर के भोजपुरी भाषा में सुमधुर गीतों की प्रस्तुति से दर्शक काफी प्रफुल्लित दिखे. प्रसिद्ध गायिका जसलिन मथारु के नृत्य एवं संगीत ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर किया. दर्शक तालियां बजाकर गायिका का हौसला अफजाई करते रहे. शिवम मिश्रा, सहित अन्य कलाकारों ने अपनी गीत संगीत से कार्यक्रम में शमां बांध दिया. कार्यक्रम के समापन पर स्थानीय कलाकार रानी झा के मैथिली गीतों की प्रस्तुति के साथ हुआ. सभी कलाकारों का जिला प्रशासन के अधिकारियों के द्वारा पाग-दोपट्टा एवं मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया.

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार, जिला परिषद, अध्यक्ष बिंदु गुलाब यादव, डीडीसी, सुमन प्रसाद, अपर समाहर्ता(आपदा) संतोष कुमार, नगर आयुक्त उमेश कुमार भारती, एसडीएम सदर मधुबनी, चंदन कुमार झा,उपनिदेशक जनसंपर्क परिमल कुमार सहित अन्य पदाधिकारी एवं जन प्रतिनिधि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन