Madhubani : महिलाओं के सम्मान में कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Edited by DIGVIJAY SINGH
Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम में 11 गांवों से लगभग 750 महादलित महिलाओं एवं किशोरियों ने भाग लिया.

विज्ञापन

रहिका . प्रखंड स्थित महादलित टोला बेलाम में प्रभात संस्था सकरी द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पखवाड़ा पर महिलाओं के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. उद्घाटन मुख्य अतिथि सीमा कुमारी, प्रभात संस्था के निदेशक फ़ादर सबास्टियन बाबू, माता समिति के सदस्य एवं किशोरियों ने संयुक्त रूप से किया. कार्यक्रम में 11 गांवों से लगभग 750 महादलित महिलाओं एवं किशोरियों ने भाग लिया. प्रभात संस्था के निदेशक फादर सेबास्टियन बाबू ने कहा कि महिलाओं को सम्मान देने, उनके अधिकारों की रक्षा करने, उन्हें सुरक्षा देने एवं समानता को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है. वही प्रार्थना गीत, स्वागत गीत, साक्षरता गीत, भावगीत, नुक्कड़ नाटक, झिझिया, जट-जटिन आदि प्रस्तुत की गई. साथ ही इन कार्यक्रमों के माध्यम से उपस्थित महिलाओं एवं किशोरियों को बालिका शिक्षा, बाल विवाह, शराब बंदी, अंधविश्वास के प्रति जागरूक किया गया. सीमा कुमारी, अजय कुमार सिंह. मंच संचालन आशा देवी एवं रेखा देवी ने किया. कार्यक्रम में प्रभात संस्था के राजेंद्र कुमार राजू, संतोष सदा, मनोज सदा, दीपक शर्मा, राकेश कुमार मांझी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DIGVIJAY SINGH

लेखक के बारे में

By DIGVIJAY SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन