Madhubani News :पैक्स चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू

Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 21 Jan 2026 9:49 PM

विज्ञापन

प्रखंड के चार पैक्स कारमेघ उत्तरी, दुर्गीपट्टी, बीरपुर तथा कारमेघ पश्चिमी पंचायत के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है.

विज्ञापन

Madhubani News : खुटौना. प्रखंड के चार पैक्स कारमेघ उत्तरी, दुर्गीपट्टी, बीरपुर तथा कारमेघ पश्चिमी पंचायत के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ गिरीश चंद्रा ने कहा कि सभी पैक्सों के लिए 21एवं 22 जनवरी तक नामांकन, 24 से 27 तक आवेदन की संविक्षा तथा 29 जनवरी को चुनाव चिह्न आवंटित कर 6 फरवरी को मतदान होना निर्धारित है. बता दें कि अध्यक्ष पद का नामांकन बीडीओ कार्यालय तथा कार्यकारिणी सदस्यों का नामांकन पत्र प्रखंड आपूर्ति कार्यालय में ली जा रही है. अध्यक्ष पद के लिए पांच जिसमें कारमेघ उत्तरी से बिनोद कुमार सिंह, बीरपुर से देवशरण यादव, मिथिलेश कुमार यादव तथा कारमेघ पश्चिमी से भोला प्रसाद यादव और राम कुमार यादव ने नामांकन पत्र दाखिल किया. कार्यकारिणी सदस्यों में कुल 31 अभ्यर्थियों ने नामांकन पर्चा भरा जबकि पांच अभ्यर्थी अपनी बारी का इंतजार लाइन में खड़े होकर कर रहे थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन