नव विवाहिता ने गले में फंदा डाल की आत्महत्या

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 12 Sep 2024 10:04 PM

विज्ञापन

लौकहा थाना क्षेत्र के नहरी गांव में एक नव विवाहिता ने गले में फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली.

विज्ञापन

खुटौना . लौकहा थाना क्षेत्र के नहरी गांव में एक नव विवाहिता ने गले में फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. मृतिका का नाम सरस्वती देवी 19 वर्ष बताया गया है. जिसका 6 महिना पूर्व नहरी गांव के इंदल पासवान से शादी हुई थी. मृतिका सरस्वती देवी के पति इंदल पासवान बेंगलुरु में रहकर मजदूरी का काम करता है. उनके घर पर मृतिका के वृद्ध ससुर बालेश्वर पासवान रहते हैं. मृतका सरस्वती देवी का मायका ललमनियां थाना क्षेत्र के बीरपुर गांव बताया गया है. मृतिका के ससुर बालेश्वर पासवान ने पुलिस को बताया कि जब सुबह आठ बजे तक बहू ने कमरा नहीं खोला तो उन्होंने किवाड़ को खोलने का प्रयास किया. किवाड़ नहीं खुलने पर वे खंती से खिड़की को तोड़कर देखा तो वह लोहे की पाइप में फंदा डालकर लटकी हुई थी. लोगों को अन्दर बुलाकर किसी तरह शव को नीचे उतारा. सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया. समाचार संप्रेषण तक किसी भी पक्ष से थाना में आवेदन नहीं दिया गया था. थानाध्यक्ष शंकर शरण दास ने कहा कि किसी भी पक्ष की ओर से आवेदन नहीं दिया गया है. आवेदन प्राप्ति के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी. लेकिन तबतक वे अपने स्तर से मामले की छानबीन में जुट गए हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन