Madhubani News : महिला कॉलेज में राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Edited by GAJENDRA KUMAR
Updated:
विज्ञापन

प्रायोगिक प्रशिक्षण मंडल पूर्वी क्षेत्र की ओर से प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

मधुबनी. जेएमडीपीएल महिला कॉलेज मधुबनी में प्रायोगिक प्रशिक्षण मंडल पूर्वी क्षेत्र की ओर से प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. ओएसडी अखिलेश कुमार ने छात्राओं को नेट्स योजना की संपूर्ण जानकारी दी. उन्होंने कहा कि यह योजना स्नातक एवं डिप्लोमा पास युवाओं को औद्योगिक प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें रोजगार के लिए तैयार करती है. साथ ही उन्होंने ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया को भी सरल और प्रभावी ढंग से समझाया. डॉ. विनय कुमार दास ने छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने का संदेश देते हुए कहा कि राष्ट्रीय शिक्षुता योजना युवाओं को उद्योगों से जोड़ने का सशक्त माध्यम है. जिससे वे अपने करियर को सही दिशा दे सकते हैं. डॉ. वीवी राय ने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक युग में केवल डिग्री नहीं बल्कि प्रभावी संवाद और सशक्त व्यक्तित्व ही सफलता की कुंजी है. छात्राओं को चाहिए कि वे अपने भीतर छिपे आत्मविश्वास को पहचानें और उसे निखारें. कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार चौधरी ने कहा हमारा संस्थान विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है. इस तरह के कार्यक्रम उन्हें अकादमिक शिक्षा के साथ-साथ व्यावहारिक मार्गदर्शन भी प्रदान करता है. कार्यक्रम के संयोजक डॉ. रानी सिंह ने कहा कि इस तरह के आयोजन से छात्राओं को औद्योगिक माहौल से परिचित कराने और उन्हें नौकरी के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी. पंकज कुमार ने तकनीकी सहयोग प्रदान कर कार्यक्रम की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन