Madhubani News : जनसंवाद सह सम्मान समारोह में विधायक माधव आनंद हुए सम्मानित

Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 20 Dec 2025 10:05 PM

विज्ञापन

पंडौल प्रखंड क्षेत्र के फतेहपुर बेलाही में सेवाराम बाबा स्थान पर जनसंवाद सह सम्मान समारोह हुआ.

विज्ञापन

मधुबनी. पंडौल प्रखंड क्षेत्र के फतेहपुर बेलाही में सेवाराम बाबा स्थान पर जनसंवाद सह सम्मान समारोह हुआ. अध्यक्षता केशव कुमार ठाकुर ने की, मंच संचालन मनोज चौधरी एवं सोनू ठाकुर ने किया. विधायक माधव आनंद को मिथिला परंपरा के तहत पाग, दुपट्टा, माला पहनाकर ग्रामीणों ने स्वागत कियी. विधायक ने जीत का श्रेय मधुबनी विधानसभा के मतदाताओं को देकर कहा कि सरकार विकास के प्रति दृढ़ संकल्पित है. हर हाल में मधुबनी का विकास होगा. लोहट में बंद पड़े चीनी मील भी चालू होगी. जिससे स्थानीय लोगों को फायदा मिलेगी. सड़क,बिजली,स्वास्थ्य,शिक्षा की समस्याओं को दूर करना पहली प्राथमिकता है. विधायक ने कहा कि जो वादा चुनाव से पूर्व किए थे वह करके दिखाएंगे. इस क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को सदन में रखकर दूर करने का प्रयास होगा. विधायक ने कहा कि पहली कैबिनेट की बैठक ने ही सरकार ने बंद पड़े कई चीनी मील को फिर से चालू करने का फैसला लिया है.जो सराहनीय है. बेलाही में स्वागत सह सम्मान समारोह के दौरान सैकड़ों लोगों ने विधायक का स्वागत किया. मौके पर समाजसेवी रवींद्र नारायण राय, प्रियरंजन पांडेय, साजन सिंह, मनोज चौधरी, रंजीत ठाकुर, सुशील ठाकुर,चंदन मिश्रा, सोनू ठाकुर, चुन्नू ठाकुर सुधीर ठाकुर, रामबाबू ठाकुर, बम बम ठाकुर, ललन ठाकुर,प्रफुल्ल चंद्र झा,मुकेश झा शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन