मधुबनी: मधेपुर में मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर, 126 मरीजों का हुआ मुफ्त इलाज और दवा वितरण

Published by : सुनील कुमार सिंह Updated At : 04 Jun 2026 8:00 AM

विज्ञापन

शिविर में पहुंचे मरीजों की जांच करते चिकित्सक

Madhubani News: मधेपुर में आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 126 मरीजों की ब्लड शुगर, बीपी और यूरिक एसिड की मुफ्त जांच की गई. विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा परामर्श के साथ मरीजों को मुफ्त दवाइयां भी दी गईं.पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

मधुबनी से नागेंद्र नाथ झा की रिपोर्ट

Madhubani News: जिले के मधेपुर प्रखंड में बुधवार को एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. भाजपा नेता ज्योति झा के निवास स्थान पर आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे स्थानीय लोगों का मुफ्त स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, चिकित्सा परामर्श दिया गया और जरूरी दवाइयां भी मुफ्त बांटी गईं.

अलग-अलग काउंटरों पर मुफ्त टेस्ट की सुविधा

शिविर को सुचारू रूप से चलाने के लिए ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, यूरिक एसिड और बीएमडी (बोन मिनरल डेंसिटी) टेस्ट के लिए अलग-अलग काउंटर बनाए गए थे. इन काउंटरों पर लैब टेक्नीशियन पवन कुमार यादव, शेखर कुमार और बिपिन कुमार झा द्वारा मरीजों की मुफ्त जांच की गई.

विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी चिकित्सीय सलाह

शिविर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मधेपुर के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. चंद्र विजय चौबे, डॉ. प्रेम प्रकाश दुबे तथा एपीएचसी भीठ भगवानपुर के डॉ. उज्जवल कुमार ने मरीजों की जांच की. शिविर में पहुंचे 126 मरीजों में से अधिकांश घुटनों व जोड़ों के दर्द से पीड़ित थे. इसके अलावा सर्दी, खांसी, बुखार, लूज मोशन और चर्मरोग जैसी मौसमी बीमारियों से पीड़ित मरीजों का भी इलाज किया गया.

मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म: ज्योति झा

आयोजक ज्योति झा ने कहा कि बीमार और असहाय मरीजों की सेवा करना ही सबसे बड़ा धर्म है और इससे उन्हें आत्मसंतुष्टि मिलती है. इस शिविर को सफल बनाने में फार्मासिस्ट अभिनीत अमर, ईएमटी रौशन कुमार समेत बिमल कुमार झा, उमंग कुमार और हर्षित कुमार जैसे स्वयंसेवकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

विज्ञापन
सुनील कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By सुनील कुमार सिंह

सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन