बाबा भूतनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा व्यवस्था का विधायक ने लिया जायजा
जायजा लेते प्रदेश विधायक सुजीत पासवान एवं एसडीपीओ कामिनी कौशल | Prabhat Khabar Network
प्रदेश भाजपा नेता, विधायक और एसडीपीओ ने बाबा भूतनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया. बढ़ती भीड़ को देखते हुए पेयजल, चिकित्सा और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने पर जोर दिया गया.
Madhubani News: बाबा भूतनाथ मंदिर में प्रदेश भाजपा नेता सह स्वर्ण व्यवसायी अमरनाथ प्रसाद, राजनगर के विधायक सुजीत पासवान और एसडीपीओ कामिनी कौशल ने श्रद्धालुओं एवं कांवड़ियों की सुविधाओं की जानकारी ली. इस दौरान मंदिर परिसर में सेवा और सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया गया. अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर आवश्यक जानकारी ली.
बढ़ती भीड़ को देखते बेहतर व्यवस्था पर जोर
भाजपा नेता अमरनाथ प्रसाद ने कहा कि बाबा भूतनाथ धाम में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन और समाज दोनों की जिम्मेदारी है कि बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जाए. उन्होंने कहा कि कांवड़ियों की सेवा ही सच्ची भक्ति है और भाजपा कार्यकर्ता इसमें सहयोग कर रहे हैं.
पेयजल और चिकित्सा व्यवस्था मजबूत करने पर जोर
विधायक सुजीत पासवान ने कहा कि राज्य सरकार श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए लगातार प्रयासरत है. मंदिर परिसर में पेयजल, चिकित्सा और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा रहा है.
उन्होंने कहा कि राजनगर क्षेत्र धार्मिक आस्था का महत्वपूर्ण केंद्र है और यहां आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु का सम्मान सर्वोपरि है.
भीड़ नियंत्रण और महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान
एसडीपीओ कामिनी कौशल ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क है. भीड़ नियंत्रण, ट्रैफिक प्रबंधन और महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है.
उन्होंने बताया कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है और मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में लगातार निगरानी की जा रही है.
यह भी पढ़ें
Madhubani News: विनयातोष मिश्रा बने ओडिशा के डीजीपी, मिथिला और बिहार के लिए गौरव की बात
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









