12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, सीजेएम ने अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश
नगर निगम व नगर निकाई के अधिकारी के साथ बैठक करते सीजेएम
12 सितंबर को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर सीजेएम पीके महथा ने अधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में अधिक से अधिक मामलों के निपटारे पर जोर दिया गया. समझौता योग्य मामलों की सूची बनाने और पक्षकारों को समय पर नोटिस भेजने के निर्देश दिए गए हैं.
Madhubani News: आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर मंगलवार को सीजेएम पीके महथा और जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सचिन कुमार ने नगर निगम एवं नगर पंचायतों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों का निपटारा कराने को लेकर विचार-विमर्श किया गया.
समझौता योग्य मामलों की सूची तैयार करने का निर्देश
सीजेएम ने नगर निकायों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने विभागों से जुड़े समझौता योग्य मामलों की पहचान कर उनकी सूची तैयार करें. इससे लोक अदालत के माध्यम से मामलों का त्वरित और सौहार्दपूर्ण समाधान कराया जा सकेगा.
उन्होंने विशेष रूप से नगर निकायों से जुड़े मामलों, ट्रेड लाइसेंस, नगर कर, होल्डिंग टैक्स सहित अन्य मामलों के निपटारे पर जोर दिया.
पक्षकारों को समय पर भेजें नोटिस
प्राधिकार के सचिव सचिन कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि ऐसे मामलों को प्राथमिकता के आधार पर चिह्नित कर राष्ट्रीय लोक अदालत में भेजा जाए. उन्होंने संबंधित मामलों के पक्षकारों को समय पर नोटिस भेजने की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा.
सीजेएम और प्राधिकार सचिव ने उपस्थित पदाधिकारियों से राष्ट्रीय लोक अदालत का व्यापक प्रचार-प्रसार करने की अपील भी की, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें.
यह भी पढ़ें
Madhubani News: पौना गांव के विनयातोष मिश्रा बने ओडिशा के DGP, मिथिला और बिहार में खुशी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









