निर्माण जीविका महिला समिति की वार्षिक आमसभा में वित्तीय वर्ष 2025-26 का लेखा-जोखा पेश

Updated:
विज्ञापन

आमसभा में निर्माण जीविका महिला समिति के सदस्य | Prabhat Khabar Network

जगतपुर की निर्माण जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड ने अपनी वार्षिक आमसभा का आयोजन किया. इस बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 के वित्तीय लेखा-जोखा और आय-व्यय का विस्तृत विवरण सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत किया गया, साथ ही आगामी वित्तीय वर्ष की कार्ययोजनाओं पर भी महत्वपूर्ण चर्चा हुई.

विज्ञापन

Madhubani News: निर्माण जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड, जगतपुर की वार्षिक आमसभा शहर के एक होटल में आयोजित की गयी. सभा का शुभारंभ प्रखंड परियोजना प्रबंधक धर्मेंद्र कुमार झा, प्रखंड मेंटर पूनम कुमारी तथा समिति के अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया.

वित्तीय वर्ष का लेखा-जोखा पेश

आमसभा में वित्तीय वर्ष 2025-26 के वार्षिक लेखा-जोखा और आय विवरणी की जानकारी सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत की गयी. समिति की ओर से वित्तीय वर्ष के दौरान किये गये कार्यों की समीक्षा भी की गयी.

इसके साथ ही अगले वित्तीय वर्ष के लिए तैयार की गयी कार्ययोजना पर चर्चा कर सभा से उसका अनुमोदन कराया गया.

बैंक अधिकारी ने दी वित्तीय जानकारी

आमसभा को यूको बैंक की प्रबंधक कल्पना और जिला से पहुंचे ऋषि शेखर ने संबोधित किया. उन्होंने समिति के सदस्यों को वित्तीय गतिविधियों और योजनाओं से संबंधित जानकारी दी.

कार्यक्रम का संचालन सामुदायिक समन्वयक सतीश कुमार ने किया. इस अवसर पर संगीता ने स्वागत गान प्रस्तुत किया, जबकि एसजेवाई एमआरपी की ओर से सामाजिक गीत प्रस्तुत किया गया.

महिलाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

आमसभा को सफल बनाने में अभिजीत कुमार, सोनी देवी, रेणु देवी, रिंकी कुमारी, मधु प्रिया, नम्रता पासवान, श्यामता देवी, आशा कुमारी, मधु कुमारी और सीमा कुमारी समेत समिति से जुड़े सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभायी.

यह भी पढ़ें

Madhubani News: 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, नगर निकायों से जुड़े मामलों के त्वरित निपटारे पर जोर

विज्ञापन
Awadesh Kumar Das

लेखक के बारे में

By Awadesh Kumar Das

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन