झंझारपुर के महिनाथपुर और लोहना में सहयोग शिविर, डीएम-एसपी ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

Updated:
विज्ञापन

सहयोग शिविर में पौधरोपण के बाद पौधा में पानी डालते डीएम आनन्द शर्मा व मुखिया रीमा झा | Prabhat Khabar Network

मधुबनी के महिनाथपुर और लोहना में आयोजित सहयोग शिविर में डीएम आनंद शर्मा और एसपी शिवम धाकड़ ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं. बिजली, पानी, नल-जल और आंगनबाड़ी जैसी शिकायतों पर अधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए. लंबित मामलों के समाधान पर विशेष जोर दिया गया.

विज्ञापन

Madhubani News: प्रखंड की महिनाथपुर और लोहना पंचायत में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में डीएम आनंद शर्मा और एसपी शिवम धाकड़ पहुंचे और ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं. अधिकारियों ने संबंधित विभागों को प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने का निर्देश दिया.

लोहना में बिजली और सिंचाई की शिकायतें प्रमुख

लोहना पंचायत के दुर्गा स्थान पर आयोजित शिविर में एसडीएम टोनी कुमारी, मुखिया अशोक कुमार झा समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे. शिविर में करीब 12 आवेदन प्राप्त हुए.

ग्रामीणों ने मुख्य रूप से नहर से खेतों तक पानी नहीं पहुंचने, बिजली संकट और वार्ड में आंगनबाड़ी केंद्र की समस्या से अधिकारियों को अवगत कराया. अधिकारियों ने सभी आवेदनों को सहयोग शिविर पोर्टल पर अपलोड कर त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया.

महिनाथपुर में डीएम ने दिए सख्त निर्देश

महिनाथपुर पंचायत में आयोजित शिविर में डीएम आनंद कुमार शर्मा, एसपी शिवम धाकड़, एसडीएम सोनी कुमारी, बीडीओ, बीपीआरओ समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे. पंचायत की मुखिया रीमा झा ने डीएम के साथ पौधारोपण भी किया.

डीएम ने कहा कि नल-जल योजना और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था हर हाल में दुरुस्त की जाए. जिन स्थानों पर समस्या है, उन्हें चिह्नित कर अविलंब दूर करने और रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया.

उन्होंने राजस्व विभाग को दाखिल-खारिज के लंबित मामलों तथा कृषि विभाग को किसानों से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर निष्पादित करने को कहा.

दो दर्जन से अधिक आवेदन सीधे डीएम को सौंपे

शिविर में औपचारिक रूप से छह आवेदन जमा किये गये. वहीं, डीएम के पहुंचते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण सीधे उनके पास पहुंचने लगे और अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन सौंपे.

डीएम ने दो दर्जन से अधिक आवेदन अपने पास रखे और संबंधित विभागों को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि सहयोग शिविर का उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का समाधान एक ही मंच से करना है. इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

यह भी पढ़ें

Madhubani News: झंझारपुर के मां दुर्गा क्लिनिक में फिर मिली अनियमितता, बिना निबंधन चल रहा था अस्पताल

विज्ञापन
संजय कुमार

लेखक के बारे में

By संजय कुमार

संजय कुमार प्रिंट माध्यम में 15 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. झंझारपुर (मधुबनी) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन