Madhubani: बिस्फी के विनयातोष मिश्रा बने ओडिशा के DGP, मिथिला और बिहार में खुशी
आईपीएस अधिकारी विनयातोष मिश्रा | Prabhat Khabar Network
पौना गांव के वरिष्ठ आइपीएस अधिकारी विनयातोष मिश्रा को ओडिशा का पुलिस महानिदेशक (DGP) बनाया गया है. यह मिथिला और बिहार के लिए एक गौरव का विषय है, जिन्होंने साइबर अपराध और पुलिस आधुनिकीकरण में उत्कृष्ट कार्य किया है.
Madhubani News: पौना गांव निवासी वरिष्ठ आइपीएस अधिकारी विनयातोष मिश्रा को ओडिशा का पुलिस महानिदेशक (DGP) बनाए जाने पर राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि विष्णुदेव सिंह यादव ने हर्ष व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि यह मिथिला की महान धरती और बिहार की गौरवगाथा में एक नया अध्याय है. पौना गांव से निकलकर ओडिशा जैसे बड़े राज्य की पुलिस व्यवस्था का नेतृत्व करना पूरे मिथिलांचल और बिहार के लिए गौरव का विषय है.
साइबर अपराध और पुलिस आधुनिकीकरण में किया उत्कृष्ट कार्य
विष्णुदेव सिंह यादव ने कहा कि विनयातोष मिश्रा ने अपने लंबे सेवाकाल में साइबर अपराध, डिजिटल फ्रॉड, जटिल वित्तीय अपराध और पुलिस आधुनिकीकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया है. ओडिशा पुलिस में उनके नेतृत्व में कई तकनीकी पहलों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है.
उन्होंने कहा कि विनयातोष मिश्रा को राष्ट्रपति पुलिस पदक सहित कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है. उनकी उपलब्धियां युवाओं और क्षेत्र के लोगों के लिए प्रेरणास्रोत हैं.
फैयाज अहमद और शकील अहमद ने दी बधाई
राज्यसभा सांसद डॉ. फैयाज अहमद और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. शकील अहमद ने भी विनयातोष मिश्रा को ओडिशा के पुलिस महानिदेशक की नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई दी. दोनों नेताओं ने उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं.
यह भी पढ़ें
Madhubani News: नाबालिग अपहरण-दुष्कर्म मामले में दोषी को 10 साल की सजा, पीड़िता को 4 लाख मुआवजा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









