हरलाखी में 2550 बोतल नेपाली शराब जब्त, चारपहिया वाहन समेत तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

पुलिस की गिरफ्त में शराब तस्कर | Prabhat Khabar Network

48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने इंडो-नेपाल बॉर्डर पर एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. गश्ती के दौरान 2550 बोतल नेपाली शराब और एक चारपहिया वाहन को जब्त किया गया. इस मामले में एक तस्कर को गिरफ्तार कर स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया गया है.

विज्ञापन

Madhubani News: इंडो-नेपाल बॉर्डर पर तैनात 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, पिपरौन कैंप के जवानों ने गश्ती के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए चारपहिया वाहन समेत 2550 बोतल शराब जब्त की. कार्रवाई के दौरान एक नेपाली तस्कर को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई के लिए हरलाखी थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया.

गुप्त सूचना पर एसएसबी ने लगाया नाका

गिरफ्तार तस्कर की पहचान नेपाल के फुलगामा गांव निवासी अमित कुमार के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, गुप्त सूचना मिलने के बाद एसएसबी ने नाका पार्टी का गठन किया. टीम ने सीमा स्तंभ संख्या 284/10 के समीप पुलिया नंबर दो के पास नाकाबंदी की.

इसी दौरान जवानों ने एक व्यक्ति को सिर पर शराब की बोरी लेकर एक जगह पर इकट्ठा करते देखा. वह शराब की सभी बोरियों को चारपहिया वाहन में लोड करने की तैयारी कर रहा था. इसी दौरान एसएसबी जवानों ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया.

तस्कर को पुलिस के हवाले किया

एसएसबी जवानों ने जब्त शराब और चारपहिया वाहन के साथ गिरफ्तार तस्कर को हरलाखी थाना पुलिस के हवाले कर दिया. थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

यह भी पढ़ें

Madhubani News: राजनगर में देशभक्ति कार्यक्रम, ‘आखिर क्यों’ नाटक से दहेज प्रथा पर संदेश

विज्ञापन
Sanjay Raut

लेखक के बारे में

By Sanjay Raut

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन