खजौली के ठाहर में पुस्तकालय सह ज्ञान केंद्र का उद्घाटन, मंत्री ने सुनी लोगों की समस्याएं

Updated:
विज्ञापन
photo- 01,khajauli. | Prabhat Khabar Network

ठाहर गांव में पुस्तकालय सह ज्ञान केंद्र का उद्घाटन करते मंत्री अरुण शंकर प्रसाद

बिहार के मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने खजौली विधानसभा क्षेत्र के ठाहर गांव में 15वीं वित्त आयोग योजना के तहत नवनिर्मित पुस्तकालय सह ज्ञान केंद्र का उद्घाटन किया. इस दौरान उन्होंने विभिन्न गांवों का दौरा कर स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं और श्रमिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया.

विज्ञापन

Madhubani News: बिहार सरकार के श्रम संसाधन एवं युवा कौशल रोजगार विभाग के मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने रविवार को खजौली विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर लोगों की समस्याएं सुनीं. इस दौरान उन्होंने ठाहर गांव में 15वीं वित्त आयोग योजना से निर्मित पुस्तकालय सह ज्ञान केंद्र का उद्घाटन किया.

पुस्तकालय सह ज्ञान केंद्र का हुआ उद्घाटन

खजौली पंचायत के वार्ड संख्या-8 में निर्मित पुस्तकालय सह ज्ञान केंद्र का उद्घाटन मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने बीडीओ चंदन कुमार, सीओ सिमरन आजाद, प्रखंड प्रमुख कुमारी उषा, भाजपा नेता शंभुनाथ ठाकुर, 20 सूत्री प्रखंड अध्यक्ष विनोद पांडेय, जिला परिषद सदस्य जितेंद्र कुमार भारती, मुखिया अमरेंद्र कुमार राय, मंत्री प्रतिनिधि हरीश चंद्र शर्मा और भोला राय की मौजूदगी में किया.

क्षेत्र भ्रमण कर सुनीं लोगों की समस्याएं

मंत्री ने नरार पूर्वी पंचायत, नरार थान टोल, बिरौल, दतुआर, ठाहर सहित कई गांवों का दौरा किया. बिरौल गांव स्थित कुटी परिसर में आयोजित नुक्कड़ सभा में उन्होंने आम लोगों की समस्याएं सुनीं और क्षेत्र के विकास कार्यों पर चर्चा की.

श्रमिकों से पंजीकरण कराने की अपील

मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने कहा कि 18 से 65 वर्ष आयु वर्ग के राजमिस्त्री, बढ़ई, पेंटर, ग्रिल मिस्त्री तथा अन्य निर्माण कार्यों से जुड़े श्रमिक अपने प्रखंड कार्यालय में पंजीकरण कराएं. उन्होंने बताया कि श्रम संसाधन विभाग में पंजीकरण कराने वाले श्रमिकों को राज्य सरकार की ओर से 16 प्रकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा.

कार्यक्रम में पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन कुमार सिंह, भाजपा प्रखंड महामंत्री सुमित कुमार सिंह, अनिल कुमार सिंह, रामसेवक सिंह, सुरेंद्र सिंह, सुजीत कुमार राय, शिव शंकर सिंह, वीरेंद्र कुमार सिंह समेत बड़ी संख्या में एनडीए कार्यकर्ता मौजूद रहे.


विज्ञापन
Amod Prasad Sri

लेखक के बारे में

By Amod Prasad Sri

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन