केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन की बैठक, नए औषधि प्रशासन पदाधिकारियों का हुआ स्वागत

Updated:
विज्ञापन
फोटो | Prabhat Khabar Network

केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन के कार्यक्रम में शामिल पदाधिकारी एवं सदस्य

केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन की जिला कार्यकारिणी की बैठक में नए पदाधिकारियों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया गया. इस दौरान संगठन की गतिविधियों, सदस्यों की समस्याओं और उनके समाधान पर विस्तार से चर्चा हुई.

विज्ञापन

Chemists and Druggists Association: केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन की जिला कार्यकारिणी की बैठक एवं औषधि प्रशासन के निवर्तमान पदाधिकारियों के विदाई तथा वर्तमान पदाधिकारियों के स्वागत समारोह का आयोजन शहर के एक होटल सभागार में किया गया. कार्यक्रम में संगठन के जिला पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों, विभिन्न प्रखंडों के संयोजकों और विशेष आमंत्रित सदस्यों ने भाग लिया.

मिथिला परंपरा से किया गया सम्मान

कार्यक्रम का संयोजन एवं स्वागत जिलाध्यक्ष संजीत कुमार ने किया, जबकि संचालन जिला सचिव जगजीवन यादव ने किया. इस अवसर पर औषधि प्रशासन के पदाधिकारियों का मिथिला की पारंपरिक शैली में पाग, दोपटा, माला और पुष्पगुच्छ देकर सम्मान किया गया.

संगठन की गतिविधियों और सुविधाओं पर चर्चा

जिला संगठन के संरक्षक एवं जोनल संयुक्त सचिव ललन राउत ने राज्य संगठन की गतिविधियों की जानकारी दी. उन्होंने मेदान्ता अस्पताल के साथ ट्रस्ट भवन में हुए समन्वय तथा केमिस्टों और उनके परिवारों को मिलने वाली सुविधाओं की भी जानकारी साझा की.

जिला कोषाध्यक्ष पिंकू कुमार ने संगठन की आय-व्यय का ब्यौरा सदन के समक्ष प्रस्तुत किया.

शैक्षणिक कार्यशाला में उठीं सदस्यों की समस्याएं

कार्यक्रम के दूसरे सत्र में शैक्षणिक कार्यशाला आयोजित की गई. इसमें सदस्यों ने दवा कारोबार से जुड़ी अपनी समस्याएं रखीं, जिन पर औषधि प्रशासन के अधिकारियों ने विस्तार से समाधान और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

निवर्तमान एडीसी प्रदीप कुमार ने मधुबनी में अपने कार्यकाल के अनुभव साझा किए, जबकि वर्तमान एडीसी ललन कुमार सिन्हा ने संगठन के साथ समन्वय और सहयोग का भरोसा दिलाया.

कार्यक्रम में गौतम झा, गगन राय, सुरेश महतो और पिंटू कुमार का विशेष सहयोग रहा. अंत में उदय जायसवाल ने सभी पदाधिकारियों और सदस्यों का आभार व्यक्त किया.


विज्ञापन
Nagendra Nath Jha

लेखक के बारे में

By Nagendra Nath Jha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन