खोरियाटोल में विवाहिता की मौत मामले में प्राथमिकी दर्ज, ससुर पर छेड़छाड़ का आरोप

प्रतीकात्मक तस्वीर
खोरियाटोल में संदिग्ध परिस्थितियों में रिजवाना खातून की मौत के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है. मृतका के पति मोहम्मद नियाज और ससुर मो. मुन्ना को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है.
Bihar Crime News: बाबूबरही थाना क्षेत्र के खोरियाटोल में संदिग्ध परिस्थितियों में मिली रिजवाना खातून की मौत के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस ने मृतका के पति मोहम्मद नियाज और ससुर मो. मुन्ना को गिरफ्तार कर रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया.
पिता ने लगाए गंभीर आरोप
प्राथमिकी मृतका के पिता तफजुल राइन, निवासी खिलजी (लौकहा थाना क्षेत्र) के आवेदन पर दर्ज की गई है. आवेदन में आरोप लगाया गया है कि वर्ष 2023 में रिजवाना की शादी मोहम्मद नियाज से हुई थी. शादी के कुछ समय बाद से ही उसके साथ मारपीट की जाती थी.
शिकायत में मृतका के ससुर पर छेड़छाड़ के प्रयास का भी आरोप लगाया गया है. मामले में पति, सास, ससुर, जेठानी सहित अन्य लोगों को नामजद किया गया है.
पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि मामले में पति और ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेगा. फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है.
यह भी पढ़ें: बिस्फी में उर्वरक निगरानी समिति की बैठक, कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










