Madhubani News: खेत में खाद छिड़कने के दौरान करंट लगने से किसान की मौत, गांव में मातम

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मधुबनी जिले के केवटना पंचायत में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां खेत में खाद छिड़कने के दौरान करंट लगने से एक किसान की मौत हो गई। इस घटना ने पूरे गांव को शोक में डुबो दिया है।

विज्ञापन

Madhubani News: घोघरडीहा थाना क्षेत्र के केवटना पंचायत में रविवार को खेत में खाद का छिड़काव करने के दौरान करंट लगने से 50 वर्षीय किसान सिंहेश्वर मंडल की मौत हो गई. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में शोक का माहौल है.

विज्ञापन

सिंचाई के लिए बिछे तार की चपेट में आए

जानकारी के अनुसार, सिंहेश्वर मंडल अपने खेत में खाद का छिड़काव कर रहे थे. इसी दौरान सिंचाई के लिए पहले से बिछाए गए बिजली के तार की चपेट में आने से वे गंभीर रूप से झुलस गए. आसपास मौजूद ग्रामीण और परिजन उन्हें तुरंत अनुमंडलीय अस्पताल, फुलपरास ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

घटना की सूचना मिलते ही घोघरडीहा थाना पुलिस अस्पताल पहुंची. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, मधुबनी भेज दिया गया.

सुरक्षा मानकों का पालन कराने की मांग

घटना के बाद ग्रामीणों ने कहा कि खेतों में सिंचाई के लिए खुले और असुरक्षित तरीके से बिजली के तार बिछाने की प्रवृत्ति लगातार हादसों का कारण बन रही है. उन्होंने प्रशासन और बिजली विभाग से नियमित जांच कराने, सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने तथा किसानों को सुरक्षित तरीके से बिजली के उपयोग के प्रति जागरूक करने की मांग की.

यह भी पढ़ें: रिजवाना खातून मौत मामले में पति और ससुर गिरफ्तार, छेड़छाड़ व प्रताड़ना के आरोप


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन